Subscribe Now
Trending News

50 वी Anniversary शकुन दी व बेनी जी की और से सब Festival का समावेश
Gulmohar Park

50 वी Anniversary शकुन दी व बेनी जी की और से सब Festival का समावेश

22 अगस्त को हमारी Ladies क्लब की खाश मिटिंग थी, वो इसलिए कि त्योहारो के अलावा भी शकून जी और बेनी जी की 50जी marriage anniversary का धमाल होने जा रहा था। प्रोग्राम का शुभ आरम्भ प्रेसिडेंट सीमा मैनी ने किया। शकून के बारे मे बताया कि कैसे वे अपनी शादी का फंक्शन Ladies क्लब मे मनाना चाहती है। सब Executive कमिटी की सहमति से उनकी भावनाओ का आदर किया गया।

सबको स्वतन्त्रा दिवस की बधाई दी और अल्का ने प्रेरणा शर्मा को कुछ बोलने के लिए स्टेज पर बुलाया। उन्होने कहा क्या सच मे हमे आजादी मिली है। हमारा देश विज्ञान मे आगे बढ़ा है। हमे गर्व है। लेकिन आज की नारी सक्षम है। अभी हाल मे ही कलकत्ता की घटना को बताया और प्रेरणा ने अटल बिहारी बाजपेयी जी की लिखी कविता सुनाई। ‘‘आजादी अभी अधूरी है कैसे उलहास मनाउ।’’

आज्ञा जी ने हरियाली तीज के बारे मे बताया। इसको कजरी तीज भी कहते है। हमारी क्लब की नई मैंबर बनी सन्तोष शर्मा, वीणा गुप्ता व मंजू शर्मा ने भी सावन के लिए बहुत सुंदर गाना गाया। बहुत प्यारा राजस्थानी गीत था। उनको आगे बढ़ने के लिए धन्यवाद। इंदु भारद्वाज ने भी सालगिरह पर बधाई दी। हमारी Treasurer शिला जी ने भी शकुन जी को wish किया

अब बारी आई हमारी कोकिला वीणा शर्मा जी की, उन्होने भी गाने की तर्ज पर कृष्ण राधा को लेकर भजन सुनाया।
अब कल्चर एक्टिविटी की प्रेरणा व नीतू जैन का धमाल बाकी है। शकुन दी व बेनी जी की शादी का सीन दोहराया गया। गाने की पैरोडी बहुत सुंदर ढंग से कई गई। कलाकार थे आज्ञा जी,नीतू जैन, प्रेरणा शर्मा, मीनाक्षी चढ्ढा, रेणु राय, नूतन जी व अंजली मान। गाने के बोल थे। क्या उम्र थी, क्या जमाना था। एक हसीना थी, एक दिवाना था। बहुत सुंदर ढंग से फिल्माया गया था।

इसके बाद उसी हफ्ते अमर जी का जन्मदिन था। अंजलि मान ने Ladies क्लब की तरफ से केक का आयोजन रखा था। अमर जी ने केक काटा। सब ने उनको बधाई दी। सब Ladies फ्लोर पर आ गई थी। चूँकि आखरी त्योहार जन्माष्टमी था, कृष्ण बनी सीमा मैनी की छटा निराली थी। सब Ladies की तरफ से शकुन जी को Gift दिया गया। चांदी का फोटो फ्रेम था। जिसमे शकुन दी व बेनी जी की तस्वीर लगी थी।

Home
Neighbourhood
Comments