Subscribe Now
Trending News

मैत्री में अंत्याक्षरी में बारिश से जुड़े सभी विषयों पर खूब गीत गए
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री में अंत्याक्षरी में बारिश से जुड़े सभी विषयों पर खूब गीत गए

मैत्री के सदस्यों के स्वागत के साथ मीटिंग का आगाज हुआ। सर्वप्रथम अगस्त माह में जिन सदस्यों के जन्मदिन आते हैं, उनको जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं।

मैत्री और पर्यावरण पर बात हुई। कुमकुम, ममता, विजय कपूर, मधू, रश्मि, आभा, नीरा, निर्मला, सुधा, अनूप ने अपने विचार रखे। हम लोग सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहते हैं! बारिश का मौसम था तो बारिश पर अंत्याक्षरी बहुत जरूरी थी। अंत्याक्षरी में बारिश से जुड़े सभी विषयों पर खूब गीत गाए गए, फिर गड़बड़ मची और विजेता टीम का फैसला न हो पाया। मगर सबने बहुत आनंद उठाया। गीतों के जरिए सभी दोस्तों ने अपनी युवावस्था को याद किया। जो युवा हैं उन्होंने भी नए गीत गाऐ। यद्यपि बारिश के जो गीत 50,60,70 के दशक में प्रचालित थे वैसी बात अब के गीतों में कहाँ।

उसके बाद गेम्स हुए। नीरा ने एक लिखित खेल खिलाया जिसके विजेता रहे अनूप और दीपा। मैने भी एक खेल तैयार किया था जिसे मधु ने जीता। उसके बाद तम्बोला की बारी थी। अंत में चाय नाश्ते का दौर चला। इस बार का चाय और बढ़िया नाश्ता दीपा की ओर से था, उनके बेटे के विवाह के उपलक्ष्य में। हम सब मित्रों ने उनको बधाई और शुभकामनायें दी। इस के साथ ही एक और बढ़िया मीटिंग का समापन हुआ।

पुनश्चः – 22 अगस्त को मैत्री तीज और अनेक त्योहारों को समाहित कर महिलाओं के लिए एक साँस्कृतिक कार्यक्रम करने जा रही है। अगर आप शामिल होना चाहें तो कृपया काॅल करें – 9891667762

Home
Neighbourhood
Comments