Subscribe Now
Trending News

सुभाष वसिष्ठ का ताजा नवगीत संग्रह लोकार्पित
Gulmohar Park

सुभाष वसिष्ठ का ताजा नवगीत संग्रह लोकार्पित

गुलमोहर पार्क निवासी और हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि डाॅ सुभाष वसिष्ठ के हाल ही में प्रकाशित ताजा नवगीत संग्रह ‘पंख का नुचना’ का लोकार्पण समारोह, नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2024 में कई सारे कवियों व साहित्यकारों की महत्वपूर्ण व गरिमामयी उपस्थिति के बीच सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर डाॅ जगदीश व्योम, डाॅ सुरेन्द्र विक्रम सिंह, कमलेश भट्ट कमल, प्रवीण शुक्ल, राजेन्द्र वर्मा, राहुल शिवाय, जगदीश पंकज, डाॅ योगेन्द्र दत्त शर्मा, राजा अवस्थी और सविता चड्डा ने सुभाष वसिष्ठ के गीतों पर संक्षिप्त टिप्पणी के साथ बधाई व शुभकामनाएँ दीं। डाॅ ओम निश्चल ने टिप्पणी के साथ-साथ संग्रह से एक गीत का मधुर सस्वर पाठ भी किया। इनके अतिरिक्त साहित्यकारों — सर्वश्री माधव कौशिक, बलराम, राकेश रेणु, बालस्वरूप राही, डाॅ अनिल कुमार पाण्डेय, शुभम् श्रीवास्तव, अनिरुद्ध सिन्हा, अलका सिन्हा, राधेश्याम तिवारी, श्याम सिंह सुशील, डाॅ कल्पना पाण्डेय, मोहित शौर्य, तारा चंद शर्मा ‘नादान’, नरेश शाण्डिल्य, शशि कान्त दुबे, अनिल ‘मीत’, डाॅ सन्तोष वसिष्ठ और श्रीमती सुषमा भारद्वाज ने संग्रह के प्रकाशन पर बधाई व शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रकाशक श्रीमती कुसुम लता सिंह ने कवि डाॅ सुभाष वसिष्ठ और श्रीमती सन्तोष वसिष्ठ का पटका ओढ़ा कर सम्मान किया। लोकार्पण के बाद, पत्रिका ‘ककसाड़’ की सम्पादिका, लेखिका और ‘लिटिल बर्ड पब्लिकेशंस’ की प्रकाशक कुसुम लता सिंह ने सुभाष वसिष्ठ से संग्रह के गीतों पर बातचीत की। सभी ने संग्रह के शीर्षक ‘पंख का नुचना’ और पुस्तक के कवर डिजाइन सहित प्रोडक्शन की खूब तारीफ की।

श्रीमती कुसुम लता सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।