Subscribe Now
Trending News

नारी शक्ति की क्षमता
Sector 93 Noida

नारी शक्ति की क्षमता

गेजा गाँव के एक स्कूल में खेल कूद से सम्बंधित तमाम गतिविधियाँ होती रहती हैं और वहाँ ऐ.टी.एस. विलेज निवासी प्रत्दयुत की अकादमी द्वारा संचालित बास्केटबाॅल का निशुल्क अभ्यास सबसे लोकप्रिय है। तमाम बच्चे जो साधारण घर परिवार के हैं, खेल में खूब रूचि लेते हैं विशेषकर लड़कियाँ और नाम रोशन कर रहें हैं।

अभी हाल फिलहाल मैं दसवी की छात्रा काजल कुमारी से मिला। उसकी माँ किसी के घर में खूब साधारण काम करती है और पिता मोबाईल रिपेयर की कम्पनी में।

काजल ने बास्केटबाॅल में जिला गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व किया है और राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का संकल्प है। काजल की आँखों में आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की चमक विद्यमान है। यही नहीं बड़ी होकर वह एक चिकित्सक बनने की आकांक्षा रखती है। और क्यों नहीं? आज की नारी चाँद तक पहुँचने की क्षमता और इच्छा रखता है। काजल कुमारी इनमें अन्यतम है। उनके इस सफर में हमारी अनन्त शुभकामनाएँ।

(संलग्न चित्रा में काजल कुमारी अपनी पुरस्कार के साथ अपने शुभ चिन्तकों के बीच।)