Subscribe Now
Trending News

Malibu Towne

ग्रीष्म ऋतु

ग्रीष्म ऋतुष्म ऋतु का आगमन कर रहा है बैसाख। सूर्य देव अपने लंबे सफ़र पर निकल पड़े हैं।
झुलसा देने वाले दिन अब लंबे होते जा रहे हैं, और शीतल रातें छोटी। क्या पशु- पक्षी, मनुष्य और क्या पेड़- पौध सभी गर्मी की चपेट में हैं। ऐसे में अक्सर लोग अपने बरामदे, आँगन, बालकनी, बगीचे में पाक्षियों के लिए दाने पानी की व्यवस्था करते हैं।

  • मालिबू टाउन में जगह जगह मटके और पीने के पानी के कूलर लगे हुए हैं।
  • इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए कुछ नुस्खेः
  • अति आवश्यक होने पर ही दिन में घर से बाहर निकले।
  • टोपी या हैट पहन कर बाहर जाये।
  • तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें।
  • सूती कपड़े पहने।
  • सोडा वाले पेय पदार्थों का सेवन करने से कही अच्छा है कि घर पे बने आम पन्ना, सत्तू का शर्बत, जल ज़ीरा जैसे शर्बत पिये।
  • घर पे आम पन्ना बनाने की सरल रेसिपीः
  • ४-५ कच्चे आम
  • १ बड़ा चम्मच भुना पिसा ज़ीरा
  • १ छोटा चम्मच कालानामक
  • १ छोटा चम्मच नमक
  • १ चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • स्वाद अनुसार मीठा(सफ़ेद चीनी/गुड/ स्टीविया
  • पाउडर
  • पुदीने के पत्ते
  • बनाने की विधिः कच्चे आम पानी में अच्छे से धो लें। फिर इन्हें कुकर में उबाल ले। (उबलने में उतना ही समय लगता है जितना की ४-५ आलू को लगता है ) उबले आम ठंडे होने पे छील ले। फिर इनका गूदा घुटली से अलग कर ले। अब इस गूदे में सभी मिर्च इत्यआदि मिला ले और इस मिक्सचर को मिक्सर में चला ले। अब इस मिक्सचर में बारीक कटी पुदीना पत्ती मिलाए। आपका पन्ना काॅन्सेंट्रेट अब तैयार है। एक ग्लाॅस बनाने के लिए ३ बड़े चम्मच काॅन्सेंट्रेट में 200 मिली लीटर ठंडा पानी मिलाये और अच्छे से घोल ले और ठण्डे पन्ने का स्वाद ले!