Subscribe Now
Trending News

गुलमोहर पार्क में समय-समय पर भजन कीर्तन का आयोजन
Gulmohar Park

गुलमोहर पार्क में समय-समय पर भजन कीर्तन का आयोजन

हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। कुछ अपने पति के लिए रखती हैं। कुछ पति को पाने के लिए तो कुछ उनकी लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। कुछ संतान के लिए। प्रत्येक व्रत का अपना विशेष महत्व होता है। इसी प्रकार एकादशी तिथि का भी विशेष महत्व बताया गया। अश्विनी माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी पितृपक्ष में आती है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और भजन कीर्तन आदि करने से पितरों की आत्मा को मोक्ष मिलता है। पितृ पक्ष में पूर्वजों के नाम से दान किए जाते हैं, पंडितों को भोजन दक्षिणा आदि दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि उन्हें बैकुंठ की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार एकादशी व्रत करने वाले व्यक्ति की सात पीढ़ियों तक के पितृ तृप्त हो जाते हैं।

इन्हीं सब मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए श्रीमती सीमा मैनी के घर में समय-समय पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक मंगलवार, एकादशी, मासिक शिवरात्रि या कोइ विशेष त्योहार गुलमोहर पार्क के डी-24 में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी महिलाएं गुलमोहर पार्क और आसपास से एकत्रित होकर भजन कीर्तन करती हैं। भगवान की पूजा अर्चना करती है। किसी विशेष आयोजन में गुलमोहर पार्क के अन्य घरों में भी भजन कीर्तन आयोजित किए जाते हैं, जैसे किसी का जन्मदिन है या बच्चों का जन्मदिन है शादी की सालगिरह हो तो भी भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

इस बार श्रीमती संतोष शर्मा के घर डी 71 में कीर्तन का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य था उनके पोते का और उनका स्वयं का जन्मदिन य उन्होंने सभी को आमंत्रित किया था। सब महिलाओं नें भजन गाकर सबका मन मोह लिया। खुशी का माहौल था। अंत में संतोष जी ने सबको खूबसूरत चुनी ओढ़ाकर सबका धन्यवाद किया। जलपान के बाद प्रसाद वितरण हुआ और सब हंसते मुस्कुराते अपने घर चले गए।

समय-समय पर भजन कीर्तन का आयोजन गुलमोहर पार्क में होता रहता है। जिससे सब एक दूसरे से मिलते हैं। हाल-चाल जानते हैं। दुख सुख का पता चलता है। यह सिलसिला काफी समय से चला रहा है। गुलमोहर पार्क की महिलाएं एक दूसरे को अपने घरों में बुलाती रहतीं हैं। आने वाले नवरात्रों में भी गुलमोहर पार्क में भजन कीर्तन का आयोजन अलग अलग घरों में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जायेगा। इसी उत्साह के साथ सबने विदा ली।

Home
Neighbourhood
Comments