16 अगस्त 2023 को गुलमोहर स्पोर्ट्स क्लब के हाॅल में लेडीज क्लब की मासिक संगोष्ठी में स्वतंत्राता दिवस और तीज का त्यौहार बड़े जोश उमंग उल्लास कैसे साथ मनाया गया। संगोष्ठी चार बजे आरम्भ हुई। ड्रेस कोड हरा रंग था पर स्वतंत्राता पर्व के कारण कुछ सदस्याऐ नारंगी व सफेद परिधान में भी नजर आई। तिरंगे के रंगों से सज्जित महिलाएं तथा तिरंगे झन्डो गुब्बारों से सजे मंच की सज्जा शोभा बहुत मनभावन थी। मंच के एक कोने को पौधों से सजा कर कालिन्दी कुन्ज का रूप दिया गया था जिसमें कान्हा व राधा के प्रतीक झूला झूल रहे थे। सभा का आरम्भ श्रीमती छाया गुप्ता के सौजन्य से प्राप्त स्वादिष्ट गर्म गर्म समोसे चाय और ठन्डे पेय पदार्थों के द्वारा किया गया।
क्लब की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती ढींगरा ने सभी सदस्याओ का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सभा के शुभ आरम्भ की घोषणा की। अध्यक्षा श्रीमती अल्का शर्मा ने बताया की आज का दिन स्वतंत्राता पर्व और हरियाली तीज को समर्पित है पर कार्यक्रम की प्रमुख नृत्यांगना प्रेरणा व नीतू अस्वस्थ व व्यस्तता के कारण नहीं आ पायेंगी अतः इस कारण आज के कार्यक्रम में कुछ परिवर्तन और कमी रह सकती है। पर जैसा कि कहा जाता है काम चलते रहना चाहिए। सभी सदस्याओ के प्रयास से, सक्रिय भागीदारी से आज का कार्य कार्यक्रम अवश्य सफल और मनोरंजक होगा। उन्होंने स्वतंत्राता का महत्व बताते हुए उन सभी शहीदों का स्मरण किया जिनके अथक प्रयासों से भारत को लगभग दो सौ वर्षों की गुलामी के बाद स्वतंत्रातां मिली। उन सभी तीनों सेनाओं के शहीदों को, सेना के जवानों को भी नमन किया अपने प्राणों को देश की रक्षा में निच्छावर कर दिया और जो सीमा पर दिन रात विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए अपना कर्तव्य निभाते हैं जिससे हम अपने धरो में सुरक्षित हैं। उन्हें शत शत नमन है।
स्वतंत्राता अमर रहे श्के नारे के साथ कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। आधे घंटे तक सब सब लोग देश भक्ति के गीत गुनगुनाते, गाते झन्डो को लहराते देशभक्ति के रंगों में सराबोर हो गये। प्रतिमा चतुर्वेदी, अनीता, मधु भन्डारी, पुष्पा मिश्रा, अल्का, सविता कपूर, इन्दु भारद्वाज, सुनीता, रूबी जैन, मिसेज ढींगरा अंजलि मान, सीमा मैनी,गीता झा आदि ने ए मेरे प्यारे वतन, हम लाये तूफान से, आओ बच्चो तुम्हें दिखाये, नन्हा मुन्ने राही हूँ, तिरंगा झन्डा झूम झूम जाये और गीता झा का लहर लहर लहरायें बम बम गीत ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। देश भक्ति के गीतों ने सब को भाव विभोर कर दिया, सभी सदस्याऐ एक एक करके उनके साथ जुड़ती चली गई और देशभक्ति के गीतों के जोश में सभागार में तिरंगा लहराते हुए चक्कर लगाने लगी। सचमुच देश प्रेम देश भक्ति हम सब के मन की गहराइयों में है जो समय-समय पर विभिन्न अवसरों पर मूर्त रूप हो कर हम सबको उल्लास, उत्साह से भर देती है। हमारी स्वतंत्राता अखण्ड रहे और तिरंगे की आन बान शान बनी रहे यह हर भारतवासी की तमन्ना होती है।
हरियाली तीज पर बोलते हुए श्रीमती अल्का शर्मा ने बताया हरियाली तीज माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इस दिन सुहागिने माता पार्वती की पूजा अर्चना करती है और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करतीं है।
क्लब द्वारा हरियाली तीज के पारंपरिक गीतों का ढोलक मंजीरे के साथ आन्नद उठाने के लिये सीमा शर्मा की कीर्तन मण्डली को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने गणेश वन्दना के साथ तीज पर्व का शुभारंभ करते हुए ‘‘आओ गजानन पधारो’’ ,‘‘धीरे-धीरे बांसुरी बजाना’’, सावन महीने में कैसे मन डोले, झूला झुलाये राधा रानी, एक के बाद एक तीज के पारंपरिक गीतों को प्रस्तुत किया।
ढोलक की थाप पर हमारी बहिनो के पांव भला कब रूकने वाले थे, सब एक एक कर हर गीत के साथ झूम झूम कर नृत्य करने लगी। मधु भन्डारी, सीमा मैनी, पुष्पा मिश्रा अल्का शर्मा रूबी जैन ने ‘‘श्याम चूड़ी बेचने आया, हमारे कमरे में तुम्हारा क्या काम है, पल्लू लटके, कजरा मोहब्बत, आदि गानों में नृत्य किया। जिसमें बारी-बारी से अन्य सदस्याओ ने भाग लिया। श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने ओ घटा सांवरी मे भावपूर्ण सेमी क्लासिकल कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। अंजलि मान, सुनीता रजोडा मिसेज जैन, गुप्ता ने पिया तौसे नैना लागे में नृत्य प्रस्तुत किया। जो सदस्याऐ नृत्य नहीं कर रही थी वे तालियाँ बजा कर सहयोग दे रही थी। कार्यक्रम की समाप्ति पर अल्का शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया, विशेष कर पुष्पा, मधु, सुनीता जी को जिन्होंने बिना पूर्व सूचना, बिना अभ्यास के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सहयोग दिया। जिन सदस्याओ का जन्मदिन था उन्हें गुलाब का फूल देकर बधाई-शुभकामनायें दी गई। सभी ने पकोड़े, स्वादिष्ट छोले भटूरे, रायता तथा अन्य व्यन्जनो का स्वाद लिया।



Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- Locals Rally to Rescue Mother Cow and Newborn Calf April 19, 2025
- Sports Day And Jam Session In PND Park April 19, 2025
- DCWA Club’s Spectacular Baishakhi Celebration: A Night of Joy, Culture, and Community Spirit April 19, 2025
- March Moments: A Celebration of Joy and Wellness At SCF A-Block April 19, 2025
- The Holi Celebration at Happening & Happiness Joint was a Grand Success April 19, 2025