स्तंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, तीज ये तीनों ही त्यौहार अगस्त में ही आते हैं और मैत्री ने इन तीनों ही त्यौहारों को बहुत उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया।
यद्यपि इनकी वजह से हमारा प्रोग्राम एक हफ्ता देर से हुआ। मैत्री में झूला — स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, तीज ये तीनों ही त्यौहार अगस्त में ही आते हैं और मैत्री ने इन तीनों ही त्यौहारों को बहुत उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया। यद्यपि इनकी वजह से हमारा प्रोग्राम एक हफ्ता देर से हुआ। इस बार हरे रंग की थीम रखी गई थी। जिसका सभी ने पालन किया। प्रोग्राम की शुरुआत हुई ममता द्वारा गाये एक मधुर कृष्ण भजन से – नैनन डारो कजरा… उसके बाद नीरा और अनूप ने – ऐ वतन मेरे वतन …गाया। उसके बाद बारिश , झूला, मौसम पर तैयार किया गया कई फिल्मी गीतों का मैडले हुआ। फिर सावन के लोकगीत गाए गए। इन सब में स्वर दिया – कुमकुम, नीरा अनूप, सुधा ने और स्वर के साथ साथ ढ़ोलक पर ममता और हारमोनियम पर निर्मला ने बहुत बढ़ियासाथ दिया, यही नहीं, मधु, आशा, रश्मि आदि ने गीतों पर स्वतः ही डांस भी किया। तत्पश्चात अंजू और छाया ने एक मनोरंजक प्रहसन प्रस्तुत किया, जिस पर लोग जी भर के हँसे। उसके बाद एक और मजेदार प्रहसन हुआ — जोशी जी फँस गए…..। इस बार कई मेहमान भी उपस्थित थे। अंत में हमेशा की तरह फिल्मी गीतों पर सदस्यों के साथ साथ मेहमानों ने भी खूब धमाल मचाया।
इस बार विशेष आकर्षण बना झूला। हमारी एक मित्रा सुशीला जी ने अपना झूला मैत्री को प्रदान किया है। जिसे उस दिन हमने बहुत सजा कर तैयार किया था। उस पर लोग झूले भी और खूब फोटो खिंची गईं। अब ये झूला कम्यूनिटी सेंटर में ही रखवा दिया गया है। लकी ड्राॅ भी रखा गया था, उसका पहला पुरुस्कार छाया को और दूसरा मंजुल को मिला।
अंत में चाय समोसे, मठरी, चने की बर्फी, गुलाब जामुन का बढ़िया नाश्ता था। अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में नेहा और नीरा ने सबका मुंह मीठा कराया। सब लोगों ने उनको शुभकामनायें दीं। इसके बाद एक बहुत शानदार सभा का विसर्जन हुआ।





Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- खेल का मैदान April 9, 2025
- A Critique of the RWA’s Gate Closure Policy April 9, 2025
- मैत्री में होली प्रथा के अनुसार टाइटल सुनाए April 9, 2025
- International Women’s Day Celebration in G Block, Sector 41 April 9, 2025
- Bullying In J Block Park April 9, 2025