Subscribe Now
Trending News

मैत्री की मासिक बैठक
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री की मासिक बैठक

‘‘मातृदिवस’’ इसका मुख्य थीम

मैत्री की मासिक बैठक 23 मई को थी और इस बार अवसरानुकूल ‘‘मातृदिवस’’ इसका मुख्य थीम था। कई लोग इन दिवसों को पाश्चात्य सभ्यता की देन कहते हैं, बेशक हैं मगर बाजारीकरण के आरोप बावजूद इनका एक फायदा अवश्य है कि इस बहाने हम पुरानी संजोई यादों को ले कर मुखर होते हैं।

कपड़ों का भी कलर कोड था। सबसे आग्रह था कि सब हल्के रंग पहन कर आयें। बकौल अनूप – कूल कूल कलर इस आग्रह का सभी ने खुशी खुशी पालन किया। पहले लगा था कि गर्मी के कारण उपस्थिति कम रहेगी मगर ये महज खयाल था। इस बार उपस्थिति पहले से भी ज्यादा रही प्रोग्राम की शुरुआत मैत्री के आनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा की चर्चा से हुई। फिर मई के महीने मै जिन सदस्यों के जन्मदिन थे, उनको शुभकामनायें दी गई। उसके बाद दिवसानुकूल सभी ने बारी बारी से अपने विचार रखे। मधु और मृदुला ने कविता सुनाई। कुमकुम, सुधा ने माँ से जुड़े संस्मरण सुनाए, छाया, दीपिका, रश्मि, आभा, आशा, उर्मिल, निर्मला, अनूप, नीरा ने गीतों के द्वारा माँ को याद किया। तत्त्पश्चात गेम्स हुए। पहला गेम था प्रश्नोत्तरी का। जिसकी विजेता रही कुमकुम जी। दूसरा खेल था मछली और पानी का। जिसे जीता सुधा ने, बहुत धमाल रहा खेलों का।

फिर बारी थी तम्बोला की जो हमेशा चुहलबाजी से भरा होता है। उसके बाद जलपान में ढोकला और रसगुल्ले तथा शीतल पेय का इंतजाम था। सबने नाश्ता किया और अंत में संगीत की धुन पर डांस के साथ बैठक का समापन हुआ।

Home
Neighbourhood
Comments