Subscribe Now
Trending News

मैत्री आउटींग पर
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री आउटींग पर

21 तारीख को मैत्री की मीटिंग का दिन था। इस बार इस दिन हमने डे आउटींग का तय किया था। ठीक 7ः15 पर हमारी बस गेट न. 2 पर खडी हो गई थी 7ः30 तक सभी लोग बस में बैठ चुके थे। बस चलने के बाद दीपा ने अनत्याक्षरी की बागडोर संभाली और ऐसा कोई नही था जिसने ऊँची आवाज में गाना न गाया हो। शब्दों, भावों, मौसमों पर आते आते हम गन्त्वय तक पहुँचने को थे। समय का पता न चला। सभी को ताकीद थी कि खाने पीने का सामान कोई न लाये।

‘माधवगढ़’ पहुँचने पर सब नाश्ते पर टूट पडे़। नाश्ते के बाद वहीं के प्रांगण में हमने मैत्राी की महफिल जमाई। होली के गीतों की तैयारी पहले से थी अपनीे ढोलक भी साथ ले गये थे। एक घन्टे तक खूब नाच गाना हुआ और हुल्लड मचा। सुधा, दीपा, नीरा, छाया और करीब सभी ने डांस किया।

उसके बाद हर दिल अज़ीज तम्बोला खेला गया। तत्पश्चात जिनको जिस चीज़ में दिलचस्पी थी वो उधर ही चल पड़ा कोई सिर की मसाज़ करा रहा था तो कोई महन्दी लगवा रहा था। बहुत समय बाद हमने कठपुतली का नाच देखा। बचपन की यादें ताज़ा हो गई। कुछ ने रेन डांस का भी आनन्द लिया।

ढाई बजे लंच का समय हुआ और हमने तरह-तरह के व्यंजनो पर हाथ साफ किये फिर चारपाइयों पर सुस्ताने बैठे। अन्त में गोलगप्पों और पकोड़ों के बाद 4 बजे बस की और प्रस्थान किया गया। माधवगढ़ से वापसी पर आधा घन्टा सब खामोश रहे फिर संगीत का क्रम शुरू हुआ। इस बार गजलों की बारी थी। हमारे गु्रप में – मृदुला, कुमकुम, अनूप, नीरा, निर्मला आदि अच्छे गायक है। खूब बढ़िया समां बंधा। अन्त में फिर से ढोलक के साथ होली गीत दोहराये गये और देखते ही देखते हम वहीं पहुँच गये जहाँ से यात्रा शुरू की थी। बहुत शानदार दिन बीता।

Home
Neighbourhood
Comments