Subscribe Now
Trending News

नवरात्रिः पावनता का पर्व
DLF5

नवरात्रिः पावनता का पर्व

गणेश चतुर्थी को गणपति के आगमन के साथ ही सम्पूर्ण भारत में एक मीठी हलचल मच जाती है। दस दिनों तक गणपति की पूजा अर्चना, उनका विसर्जन और उसके अगले दिन से ही श्राद्ध पक्ष आरंभ हो जाता है जो पूरे 15 दिनों तक चलता है और अमावस्या के दूसरे दिन से ही मां दुर्गा का आगमन, उनके नौ रूपों की पूजा अर्चना नवरात्रि के पर्व के रूप में होती है। इस तरह ये 35 दिन अत्यंत पावन और सात्विक होते हैं।

नवरात्रि के दिनों में वेलिंगटन की महिलाओं का उत्साह दर्शनीय होता है। जहां एक ओर वे इन नौ दिनों में व्रत उपवास और पूजा में व्यस्त होती हैं, वहीं प्रतिदिन सायंकाल को 4 से 6 बजे तक कीर्तन के लिए अलग अलग घरों में जाकर भजन, आरती और प्रसाद के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होती हैं। हर दिन अलग अलग रंगों के परिधान की योजना पहले ही व्हाट्स एप के माध्यम से मिल जाती है और वे इसका पालन ईमानदारी से करती हैं। सबके खिले खिले चेहरों पर उपवास की निर्बलता नहीं अपितु एक अनोखी शांति और सौम्यता दिखाई देती है। संभवतः मां भगवती उन सभी के अंदर विराजित होती हैं, जैसा कि दुर्गा सप्तशती में कहा गया है।

विद्या समस्ता तव देवि भेदाः,
स्त्रियाःसमस्ताः सकला जगत्सु।

वेलिंगटन की महिलाओं ने नवरात्रि के अंतिम दिन अर्थात नवमी को वेलिंगटन के सभी 90 कर्मचारियों को पैक्ड थाली प्रसाद के रूप में वितरित की और इस तरह नवरात्रि का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया।

Home
Neighbourhood
Comments