दसलक्षण महापर्व जैन समुदाय के लिए एक अत्यधिक महत्वपूर्ण अवसर है। यह पर्व मुख्य रूप से दसलक्षण धर्म के अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। ये दसलक्षण हैं – क्षमा, मार्दव, आर्नव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य एवं ब्रह्मचर्य।
यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में 10 दिन को मनाया जाता है। यह अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है। दिगंबर संप्रदाय के लोग 10 दिन तथा श्वेतांबरी 8 दिन को मानते हैं। इस पर्व के दौरान, जैन समुदाय के लोग अपने आत्मा को शुद्ध करने के लिए तपस्या, दान, और सेवा का संकल्प लेते हैं। वे व्रत रखकर अन्न की सीमा कम करते हैं, और ध्यान और मेधा का पालन करते हैं।
सेक्टर 50 के दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व का भव्य आयोजन किया जाता हैस मंदिर को पूर्णतः रूप से सजाया जाता हैस मंदिर में धार्मिक अध्यात्मिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जैसे कि पूजा, पाठ, और संग्रहणी। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं जैसे भजन संध्या, महाराज जी का प्रवचन तथा बच्चों के लिए धार्मिक अंताक्षरी। इन दिनों में पूरा जैन समाज मंदिर में प्रभु के दर्शन करने आते हैं। सभी उम्र के लोग इस अवसर पर अपने धार्मिक आदर्शों का पालन करते हैं, और यह एक ऐसा समय होता है जब समुदाय में एकता और धार्मिक संवाद का माहौल बनता है।
दसलक्षण पर्व जैन समुदाय के लिए एक धार्मिक और सामाजिक महोत्सव है जो आदर्श जीवन और शीलता का संकेत देता है। दशलक्षण पर्व मनाने का मूल उद्देश्य आत्मा को शुद्ध बनाने के लिए आवश्यक उपक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना होता है। इस पर्व के माध्यम से धार्मिकता और आदर्श जीवन की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
Popular Stories
“Senior Living Is Not An Old Age Home” say Mr & Mrs Bose
Fire Causes Major Financial Devastation
Water Scarcity Hits DLF Hard
Remarkable Mona Tuli Buddhiraja – Jewel Of Green Park
The Mystry Of Missing Porta Cabin
Lift in SDF 3C is Now Fully Operational!
Recent Stories from Nearby
- Independence Day Celebration In Anand Lok A Grand Success September 21, 2024
- GJCSCF Holds Talk On Cardiological Practices September 21, 2024
- Annual Meeting On Control Of Vector Borne Diseases & Fumigation In B3 September 21, 2024
- Government Officials in The Vicinity… A Boon or Bane? September 21, 2024
- Independence Day Celebrations in Sector A Pocket B & C: A Joyous Tribute to Freedom and Community Spirit September 21, 2024