छठ पर्व इस बार, लीट होम्स में बड़ी श्रद्धा और उत्सुकता से मनाया गया। साफ-सफाई व रोशनी का उचित प्रबंध किया गया। ऐसे सामाजिक सौहार्द, सद्भाव, शांति, समृद्धि और सादगी के महापर्व छठ की शुभकामनाएं। व्रतियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं- संगीता झा (F-130), ऋचा गौतम (F-1120), प्रिया सिन्हा (F 1603), अनामिका सिंह (C 1402), चेतना झा (C 1703), मुकेश कुमार झा (C 1703), संतोष रामानुज (C 1704), लक्ष्मी पांडेय (E 706), पल्लवी मिश्रा (D 1003) पहले दिन, नहाय-खाय से ही व्रतियों की सुविधा के लिए एलीट क्लब में सामूहिक सात्विक भोजन रखा गया। दूसरे दिन, खरने की शाम को खीर-पूड़ी प्रसाद रखा गया जिसको ग्रहण करने सोसाइटी के बहुत से परिवार एलीट क्लब आए, व्रतियों को लोहंडा का प्रसाद दिया और तस्वीरें ली गईं। तीसरे दिन, यानी पहली अध्र्य के दिन ठेकुआ प्रसाद बनाने व फल से सूप सजाने की प्रथा हैं। इसमें प्रकृति के विभिन्न उत्पाद्य जैसे फूल, फल, सब्जियाँ, ईंख, आमपत्रा, पानपत्रा, उपले व हवन सामग्री का प्रयोग होता है। जब पूजा की सारी तैयारियों के साथ व्रती घाट पर आए, तो वह दृश्य भाव विभोर करनेवाला था।
पूर्व दिशा में अध्र्य देने के लिए पांच सुंदर स्विमिंग टब लगाए गए थे, गेंदे की मालाओं व छोटी प्रकाश बत्तियों से प्रांगण को सजाया गया था। कालीन व सफेद चादर, वृद्ध व दिव्यांग लागों के लिए जल, कुर्सियाँ व गर्म चाय का उचित प्रबंध किया गया। लोग दूर-दराज से यात्रा कर इस पारंपरिक पूजा में शामिल होने आए। संध्या व उषा अध्र्य देकर सूर्य देव व छठ माँ के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चैथे दिन यानि शुक्रवार को ऊषा अध्र्य के साथ ही छठ पूजा विधिवत् सम्पन्न हुई।
चार दिन के उत्सव को शुक्रवार के विधिवत् पारण से पूर्ण किया गया और ठेकुए, लड्डू, फल का प्रसाद वितरण किया गया। कुछ यादगार तस्वीरों के साथ क्लब हाउस में प्रसाद व पूरी-सब्जी, जलेबी, दही, चाय-नाश्ते का सामूहिक आयोजन किया गया। पारण करते हुए सभी व्रतियों की यही मंगलकामना थी कि हे सूर्यदेव सबका कल्याण करें व सभी, लिट निवासी व परिजन स्वास्थ्य, सुशिक्षा व सुख-संपत्ति से परिपर्ण रहें।
इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए हमारे एओए यानि संगठन के लोगो की सक्रिय भूमिका रही। मुख्यतः उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों के द्वारा मनाए जाने वाले इस त्योहार में सोसाइटी में रह रहे पंजाबी, गुजराती, मारवाड़ी व सिक्ख परिवारों के सदस्यों ने भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया और छठ के गीत व स्वादिष्ट प्रसाद का सेवन किया।
इसमें सोसायटी के लोगों ने तन-मन-धन से साथ दिया। सामूहिक परिवार की प्रथा को बढ़ाने वाला यह पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। इसे उत्तरोतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं- दीपक कुमार झा, अवनीश गौतम, बिनायक, अमित सिन्हा, संजय सिन्हा, संतोष रामानुज, रानी झा, अनुज श्रीवास्तव, आशीष राज, रूशील व राज गुप्ता।
इस लेख को लिखने में अगर कोई त्राुटी रहती है तो क्षमाप्रार्थी हैं।









Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- Good Samaritans of GK2 – Raise Rs. 2.5L for Deceased Mali’s Kin April 19, 2025
- AIKGA Meeting -The Art of Terrariums April 19, 2025
- Special TheraBand Class in the Tikona Park April 19, 2025
- Activities of the Senior Citizens’ Forum April 19, 2025
- One of the Best Bhondsi Birding Days April 19, 2025