Subscribe Now
Trending News

गोल्फ सिटी प्लाॅट 8 में भव्य कार्यक्रम
Sector 75 Noida

गोल्फ सिटी प्लाॅट 8 में भव्य कार्यक्रम

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के नव निर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में गोल्फ सिटी प्लाॅट 8 में भव्य कार्यक्रम रखा गया। सुबह 10 बजे से ही बड़े टीवी स्क्रीन पर सोसाइटी रेजिडेंट्स के लिए लाइव टेलीकास्ट का आयोजन रहा। मोदीजी द्वारा पूजा होते ही ‘‘जय श्री राम’’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। सुबह से रात तक चाय का लंगर लगा रहा। इस उपलक्ष में जिंदल परिवार ने खस्ता कचोरी आलू और गाय के दूध की खीर का प्रसाद वितरण किया, जो सभी को अत्यंत पसंद आया। इसके उपरांत मंदिर समिति द्वारा सुंदरकांड का पाठ आयोजित हुआ।

शाम को कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन गाए गए। रात में मंदिर में सभी ने दिए जलाए और आतिशबाजी का आनंद लिया। इसके पश्चात कढ़ी चावल का स्वादिष्ट प्रसाद वितरण हुआ।

Home
Neighbourhood
Comments