14 तारीख सोमवार को गुलमोहर लेडीज क्लब की सदस्यगण सज धज कर क्लब पहुंच रही थी। 4ः30 से कार्यक्रम का समय तय था। क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती मधु भंडारी ने सबका स्वागत किया। उसके पश्चात सेक्रेटरी श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने आने वाले दीपावली के त्योहार के बारे में बताया और सबका स्वागत किया। सबसे पहले गणेश स्तुति प्रस्तुत की गई। ‘‘देवा श्री गणेशा देवा श्री गणेशा’’ गाकर गणेश जी से आशीर्वाद लेकर और दीए जलाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। सबने गणेश जी की उपासना की।
उसके पश्चात ‘‘मां दुर्गा की स्तुति’’ श्रीमती पुष्पा मिश्रा और कुछेक सदस्यों ने उनका साथ दिया। उसके पश्चात, डांडिया और गरबा की प्रस्तुति के लिए सेक्रेट्री पुष्पा मिश्रा ने उसके विषय में विस्तार से बताया। इसको प्रस्तुत किया श्रीमती मीना गुप्ता, श्रीमती हरिंदर कौर, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती सुनीता दबलिश, और श्रीमती मधु भंडारी ने।
बहुत ही खूबसूरत गरबा और डांडिया की प्रस्तुति उड़ी उड़ी जाए, उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग देखो उड़ी उड़ी जाए गीत पर की। माहौल नृत्यमय हो गया। तालियां रुकने का नाम ही नहीं ले रही थीं। सब मस्ती में झूम उठे। सबका मन कर रहा था कि उठ के डांडिया करना शुरू कर दें। गरबा और डांडिया दोनों एक साथ प्रस्तुत किए गए। सब ने बहुत ही सुंदर नृत्य किया।
दीपावली हो और तंबोला ना हो यह कैसे हो सकता है। दो गेम्स तंबोला की रखी गई। उसके पश्चात एक कार्ड गेम का आयोजन भी था। जो एक अलग तरह का गेम था। जिसमें सबको चार-चार कार्ड बांटे गए और फिर कुछ प्रश्न थे जो कार्ड्स को लेकर ही थे। जिस-जिस के पास उससे मिलते कार्ड्स थे, उनको क्लब की तरफ से गिफ्ट दिए गए।
एक नई तरह का गेम था। एक पोस्टर बनाया था एक औरत का चेहरा, जिस पर एक एक करके आना था और आंखों पर पट्टी बांधकर पोस्टर पर बिंदी लगानी थी। इस गेम में तो सबका हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया। क्योंकि कोई कहीं बिंदी लगा रहा था तो कोई उसकी आंख पर लगा रहा था, कोई कान पर लगा रहा था। माथे पर दो-तीन लोगों से अवश्य लग गई। जिन्होंने बिल्कुल माथे पर बिंदी लगाई, उनको ईनाम दिए गए।
अंत में नाचने के लिए सबको बुलाया गया और म्यूजिक चला दिया। साथ ही साथ जलपान की व्यवस्था भी थी। जिसे सबने एंजाॅय किया। सबको प्रेसिडेंट ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आने वाली मीटिंग के लिए अवगत कराया।

Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- Flower Show 2025 Was Grander! April 14, 2025
- AIS: Your Income Tax Related Financial Report Card on Fingertips April 14, 2025
- A Touching Tale of Compassion & Care April 14, 2025
- Tree of Gold! April 14, 2025
- Parks All Around April 14, 2025