Subscribe Now
Trending News

Gulmohar Park

गुलमोहर पार्क में जन्माष्टमी महोत्सव

अगस्त को जन्माष्टमी पर्व था। इस दिन कृष्ण भगवान का जन्म दिन मनाया गया। अर्ध रात्रि बुधवार कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण ने कारागृह मे जन्म लिया। डी-24 मे श्रीमती सीमा मैनी के यहां यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। सब भक्तो ने कृष्ण जन्म को लेकर खूब सुंदर-सुंदर भजन गाए। संतोष शर्मा, वीणा गुप्ता, सुमन, अनिता वीणा शर्मा और भी बहनो ने भजन गाकर समा बांध दिया। भजन का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा था। कृष्ण जी को पालने मे खूब सुंदर वस्त्रा पहनाकर लिटाया हुआ था।

सब ने कृष्ण को लेकर फोटो खिचवाए। माहौल अब नाच गाने मे बदल गया। सब जोर से गा रही थी। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की। ब्रज मे आनन्द भय, जय कन्हैयालाल की। सीमा ने सबको बाँसुरी व अन्य बजाने का सामान दिया था। जोर से सब बजा रहे थे। प्रसाद मेंकृकृष्ण जी का प्रिय माखन-मिश्री सब को दिया। चाय के साथ जलपान का भी आयोजन था। सबने श्रद्धा पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान गाते हुए अपने अपने घर की तरफ प्रस्थान किया।

Home
Neighbourhood
Comments