Subscribe Now
Trending News

गणेश आराधना
DLF5

गणेश आराधना

प्रथम वंदना आपकी, हे गिरजा के लाल।
अटके काज संवार कर, कर दो हमें निहाल।।
भजो सदा लम्बोदरा, मन से हटे विकार।
जीवन सुखमय हो सदा, सपनें हों साकार ।

जिनकी प्रथम पूजा के बिना किसी भी कार्य की शुरुआत नहीं होती है, उन्ही श्री गणेश जी के जन्मोत्सव पर 7 सितम्बर को दर्शन जी (ज्वाइंट सेक्रेट्री) गणपति जी की मूर्ति सैकड़ों लोगों की जय-जयकार के साथ पूजास्थल तक लेकर आए और इसी के साथ कार्लटन एस्टेट का प्रांगण शुद्ध रूप से गुंजायमान हो उठा। पूजास्थल की आभा देखते ही बन रही थी।

पूजा में प्रेजिडेंट लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) तरुण कुमार चावला जी अपनी अर्धांगिनी अनु चावला जी के साथ बैठे। पंडित जी ने मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं पूरी विधि-विधान के साथ गणपति जी की स्थापना की। इस शुभ कार्य को पूर्णरूप से किया वनीता कपूर, श्रुति चिंतवार, रजनी पटेल और प्रफु जी नें।

सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोनों समय की आरती में अनगिनत लोग उपस्थित रहे और निरन्तर प्रसाद वितरण होता रहा, 9 सितम्बर की शाम को गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के भावों के साथ विसर्जन किया गया। अतिविशेष बात ये है कि, पर्यावरण का सम्पूर्ण रूप से ध्यान रखते हुए गणपति जी की ऐसी मूर्ति की स्थापना की गई थी कि, नियमानुसार जल में विसर्जन कर के उस जल को बप्पा के आशिर्वाद के रूप में पौधों में डाला गया। इस शुभ कार्य के लिए मैं ह्न्रदय तल से सभी का आभार एवं मंगल कामना ज्ञापित करती है।

Home
Neighbourhood
Comments