अंतरिक्ष गोल्फ व्यू -2 में तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
यह पर्व मुख्य रूप से माता पार्वती के प्रति भक्ति समर्पण प्रकट करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
मान्यता है कि भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने अपने कठोर व्रत की शुरुआत हरियाली तीज से ही की थी।
अंतरिक्ष गोल्फ व्यू -2 के क्लब हाउस में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में सभी माताएं एवं बहनें आकर्षक पारंपरिक परिधान एवं सोलह श्रृंगार के साथ सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। उसके पश्चात हरियाली तीज के मल्हार व भजन गाए गए एवं मातृ शक्तियों ने विविध भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति कर सभी को मंत्रामुग्ध किया।
नन्हे मुन्ने बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले इत्यादि की व्यवस्था थी, साथ ही महिलाओं के लिए खरीददारी करने के लिए शाॅपिंग स्टाॅल सजे हुए थे। खाने पीने के लिए भी स्वादिष्ट व्यंजनो के स्टाल की व्यवस्था थी।
महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण अर्थात तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों को पार करते हुए निशी वार्ष्णेय ने तीज क्वीन का खिताब हासिल किया, वही अभिलाषा द्वितीय स्थान पर व नेहा खंडेलवाल तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत तक सभी ने तबोला खेल का खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यतः पूजा, रत्ना, इति, वीनू, सत्या, रिंकी, बरखा, प्रियंका, अनु, सोनिका व श्वेता का सहयोग रहा।
Popular Stories
“Senior Living Is Not An Old Age Home” say Mr & Mrs Bose
Fire Causes Major Financial Devastation
Water Scarcity Hits DLF Hard
Remarkable Mona Tuli Buddhiraja – Jewel Of Green Park
The Mystry Of Missing Porta Cabin
Lift in SDF 3C is Now Fully Operational!
Recent Stories from Nearby
- Green Garbage Lying Everywhere September 19, 2024
- Encroachments all Over September 19, 2024
- Hijras Disturb the Peace of Jain’s Household September 18, 2024
- Ladies Club Event in August September 18, 2024
- Janmasthami Celebrations At Club 15-A September 18, 2024