Subscribe Now
Trending News

राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह
Sector 78 Noida

राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह

इस गरिमामय दिवस को न केवल भारतवर्ष बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में अत्यंत उत्साह जोश खरोश के साथ दीपोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया। अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 के मंदिर परिसर में इस पावन अवसर पर दो दिवसों तक भक्तिमय वातावरण में भव्य उत्सव मनाया गया।

सोसाइटी के माता पिता तुल्य वरिष्ठ नागरिकों के परामर्श एवम सभी भक्तजनों की आस्था के अनुसार दिनांक 21 जनवरी 2024 से श्री रामचरित मानस का 24 घंटे का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया ।

रामचरित मानस के उपरांत मंदिर में हवन में सभी निवासियों ने पूर्णाहुति अर्पित की और प्रभु श्री राम के जयघोष से सम्पूर्ण परिसर गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर मंगल प्रसाद का वितरण किया गया और सभी निवासियों ने श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूरदर्शन प्रसारण का आनंद उठाया।

22 जनवरी की संध्या मानो घरों घरों में और पूर्ण सोसाइटी प्रकाश के अनुराग में सराबोर हो रही थी। भव्य राम दरबार की छटा ही निराली थी। सर्वप्रथम वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पवित्रा ज्योत प्रज्वलित कर सुंदरकांड कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिल्ली के सप्रसिद्ध भजन मंडल द्वारा संगीतमय सुंदर काण्ड का पाठ जैसे लोगो के उत्साह को अधिक संचारित कर रहा था ।

मंदिर परिसर में 501 दीप प्रज्वलित किए गए थे जिससे भक्ति, प्रकाश और नए स्वर्णिम युग के स्वागत का मनोहारी दृश्य दिखाई दे रहा था ।

सभी निवासियों ने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए तथा रंगबिरंगी रोशनी से घर को जगमग कर दिया। अद्भुत दृश्य, अद्भुत श्रद्धा अद्भुत राम मय वातावरण। सुंदर काण्ड पाठ के साथ साथ विभिन्न नृत्यमयी आकर्षक झांकियां भी सभी को आकर्षित कर रही थी। सभी भक्तगण तन्मय होकर नृत्य और उत्साह से भरे हुए थे। संगीत मय सुंदर काण्ड के पश्चात महाप्रसाद भंडारा में सभी निवासियों ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया। सचमुच यह दो दिवसों का वृहद आयोजन था।

इस भव्य आयोजन की व्यवस्था एवम संचालन श्शिव मोहन भारद्वाज, राम् जी गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय, सचिन शर्मा, सुशील बंसल, पंकज ग्रोवर, शेखर देशमुख, नितिन वर्मा, सौरव कुमार, अभिषेक यादव, श्री आर एन चैरसिया, विक्की गुप्ता, दिलीप झा, लीलेश शर्मा, दीपेश शर्मा, विनीत नयाल, विश्वास पंडित, साहिल, निमिष, मनीष सहदेव, अभिषेक सिंह, राजीव जी, अनुराग वालिया, नवीन वार्ष्णेय, पियूष सिंह, प्रशांत व्यास, विक्रम डांगोरे, शशांक शेकटकर, मनोज सेन, राकेश वर्मा, नितिन मित्तल, ब्रजेश शुक्ला, रश्मिकांत, उमेश गुप्ता, तेजस, निर्मल, उज्जवल, सचिन शेवलकर, देवर्षि, तथा सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों, सक्रिय महिलाओं एवम अन्य निवासियों के सहयोग से संपन्न हुई।

Home
Neighbourhood
Comments