Subscribe Now
Trending News

होली मिलन
DLF5

होली मिलन

होली उत्सव है मौज मस्ती का, रंगों का, खट्टे मीठे पकवानों को खाने का और सबके साथ कुछ छेड़ छाड़ का। कहा जाता है ‘होली में बाबा देवर लाग’ और छेड-छाड़ मित्रों के साथ हो तो फिर आनंद दुगना हो जाता है।

वेलिंगटन की महिलाएं तो हर उत्सव पूरे जोर शोर से मनाती हैं तो फिर इस सुनहरे मौके को हाथ से कैसे जाने देतीं। बस बन गई योजना और होली मिलन का आयोजन 12 मार्च अर्थात रंग पंचमी, को डब्लू 3 पार्क में 11ः30 बजे करना निश्चित हो गया।

सभी का स्वागत केसर और चंदन के टीके से किया गया क्योंकि पार्क में रंग और गुलाल पर प्रतिबंध था। निश्चित समय से पूर्व ही महिलाएं रंग बिरंगी पोशाकों में सज-धज कर आ गई। कुछ महिलाएं चित्रा-विचित्रा वेष में अर्थात फैन्सी ड्रेस में भी आई थी। आते ही उनको महिलाओं का प्रिय पानी पूरी खिलाया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का प्रारंभ मनोरंजक होली गीत से किया गया। अब एक एक कर सभी महिलाओं को होली से संबंधित गीत की एक लाइन गानी थी और सभी ने गाया भी। इसके बाद एक मनोरंजक खेल की बारी थी।

तंबोला तो सबका प्रिय खेल है। इस में महिलाओं से टिकट के पैसे नहीं लिए गये बल्कि विजेताओं को पैसे दिये गये।

छेड़-छाड़ से भरा टाइटिल का कार्य क्रम सबके मनोरंजन का केंद्रबिंदु था जिसमें टाइटिल पढ़ने के बाद महिलाओं को ही बताना था कि यह किस के लिये लिखी गई है।

इस बीच होली का सर्वप्रिय पकवान गुजिया और शीतल पेय वितरित किया गया। एक और खेल के बाद बारी थी स्वादिष्ट भोजन के साथ चाट और रस गुल्लों की। भोजन के बाद पुरस्कार वितरण हुआ। एक लकी ड्रा भी था जिसकी विजेता इंदु अरोड़ा थी।

मीठी यादों के प्रतीक स्वरूप चाॅकलेट सभी महिलाओं को दिये गये और हर्षित महिलाओं ने इस दिवस् को यादगार दिवस कहते हुए विदा ली।

द्वारा शीला श्रीवास्तव (9350983615)

Home
Neighbourhood
Comments