कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव सेक्टर 30 के मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। कृष्ण जी का झूला सजाया गया और बहुत ही अद्भुत झांकी के दर्शन प्राप्त हुए भक्तों ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की और भजन संध्या में भाग लिया।
भजन संध्या के दौरान, गायको ने भगवान कृष्ण की महिमा के गीत गाए और नृत्य किया। इस अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें भक्तों ने भगवान कृष्ण को चढ़ाए गए भोग का प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर में सुंदर सजावट के साथ साथ दर्शन की, बैठने की, हवा की, पानी पिलाने की, जूते चप्पल रखने की बहुत ही बढ़िया व्यवस्था की गई। जिसके लिए सभी आयोजक व प्रबंधक बधाई के पात्रा हैं।
इस महोत्सव में सेक्टर निवासी और आसपास के सेक्टरो से आए लोगों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया और उनके जन्मोत्सव का जश्न मनाया।
कृष्ण जन्माष्टमी का यह महोत्सव सेक्टर 30 के मंदिर में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें भक्तों की भारी संख्या में भागीदारी होती है।

Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- ‘संवाद के माध्यम से तो हम परस्पर संवाद कर ही सकते हैं’ April 1, 2025
- Basant Panchami Celebrations Bring Festive Cheer to the Sector April 1, 2025
- Spring Spectacle! April 1, 2025
- Ladies Of The Sector Make The Perfect Eight April 1, 2025
- Spotted! April 1, 2025