Subscribe Now
Trending News

सीनियर सिटीजन फोरम प्रतीक विस्टीरिया विशेष बुधवार
Sector 77 Noida

सीनियर सिटीजन फोरम प्रतीक विस्टीरिया विशेष बुधवार

सिनियर सिटीजन फोरम प्रतीक विस्टेरिया की गतिविधियों में प्रत्येक बुधवार का विशेष महत्व है। प्रत्येक माह के तीखे बुधवार को हम ही सामाजिक सरोकार के विषय पर चर्चा करते हैं। जनवरी 2025 के तीसरे बुधवार इसी क्रम दिनांक 22 जनवरी को सदस्यों ने परिवार के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी के विषय पर चर्चा की। इस विषय को चुनने का मुख्य उद्देश्य 26 जनवरी को आने वाले गणतंत्रा दिवस का अवसर था जिसमें कि हम वरिष्ठ नागरिक वर्तमान समय में समाज एवं देश के प्रति अपने दायित्व पूर्ण कर सकें।

चर्चा की शुरुआत करते हुए श्री माथुर ने वर्तमान संदर्भ में पारिवारिक सामाजिक एवं राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की विस्तृत विवेचना की तथा इस संदर्भ में वरिष्ठ नागरिकों की विशेष भूमिका पर चर्चा की। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए वीर भान सूद ने विचार व्यक्त किया कि समाज में दोनों जिम्मेदारियों को निभाना आवश्यक है। परन्तु राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सर्वोपरि होनी चाहिये और हमें नई पीढ़ी को भी यही संदेश देना चाहिए। इसके लिए हमें अपने पूर्वजों की कहानियाँ बच्चों को सुनानी चाहिए ताकि बच्चों में भी देशभक्ति की भावना पैदा हो और उन्हें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो। श्री सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अगली पीढ़ी में राष्ट्रीय भावना पैदा करने के लिए अभिभावकों तथा स्कूलों दोनों की जिम्मेदारी है। श्री विजय जौहरी ने कहा कि बच्चों में संस्कार की नींव परिवार के परिवेश से ही आती है। इसलिए माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण होती है।

अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों के मन परिवार तथा देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करने में परिवार तथा शिक्षकों एवं शिक्षण संस्थानों की भूमिका की महत्ता पर जोर दिया।

Home
Neighbourhood
Comments