Subscribe Now
Trending News

Gulmohar Park

शिव रात्रि की पूजा

हमारे गुलमोहर पार्क में भी D-24 श्रीमती सीमा मैनी के घर महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। घर के गेट से अंदर तक पूरा घर रोशनी (बल्ब) से जगमगा रहा था। शिव जीव माता पार्वती का दरबार फूलों कीलड़ियो से सजाया गया था। उनको बहुत सुन्दर पोशाक पहना रखी थी। अंदर आते हुए भोले शिव का जयकारे लगाते आ रही थी। शिव जी की बारात सज धज कर निकली बारातियों ने भंग पी रज रज के। सब संगत को स्वागत मे माला पहनाई और टीका लगाया। बाहर से भी भजन मंडली को बुलाया था। उन लोगों ने भी सुंदर भजन गा कर समा बांध दिया। हमारी संगत ने भी भजन गाकर चार चांद लगा दिए। भजन का दौर एसा चला रुकने का नाम ही ले रहा था। इच्छा ना होते भी किर्तन समापन करना पड़ा। सारा माहोल शिव मय हो गया। समय अपनी गति से बढ़ रहा था। शिव जी की आरती हुई। सबके खाने का इनतजाम था। सवादिस्स्ट भोजन भक्तों को बुला रहा था। सबने प्रसाद का आन्नद लिया। जाते हुए सबको प्रसाद के रूप मे डिब्बा दिया गया।

Home
Neighbourhood
Comments