Subscribe Now
Trending News

लोटस बुलेवर्ड उत्तराखंड परिवार द्वारा होलिउत्सव 2023 का आगाज
Sector 100 Noida

लोटस बुलेवर्ड उत्तराखंड परिवार द्वारा होलिउत्सव 2023 का आगाज

दिनांक 26 फरवरी, रविवार के दिन स्ठ उत्तराखंड परिवार द्वारा होलीकोत्सव 2023 का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। बसंत ऋतु के रंगों के साथ ही अपनी सुन्दर उत्तराखंडी संस्कृति के रंगों का मिलान करते हए पिछले वर्ष के समारोह की पुनरावृत्ति इस बार भी हर्षोल्लास के साथ की गई।

शुभारम्भ दीपक कन्याल जी द्वारा सभी होलियारों को होली की परंपरागत टोपी पहनाकर और गुलाल लगाकर किया गया। फिर होली के परंपरागत आंचलिक गीतों का सिलसला जो शुरू हुआ तो सभी झूमने लगे। प्रचलित गढ़वाली और कुमावनी गीतों पर सभी के पैर ऐसे थिरके कि समय का पता ही नहीं लगा। बच्चे और बड़े सभी ने अपने गीत और नृत्य से समारोह को रंगों से सराबोर कर दिया। बच्चों के सम्मिलित होने से कार्यक्रम में ऊर्जा सी छा गई। हमारी नौजवान पीढ़ी तो लाजवाब है गीत और नृत्य में, सभी ने पूरे मन से समारोह में भाग लिया।

समय समय पर स्वादिष्ट स्नैक्स और परंपरागत आलू के गुटकों ने होली की मस्ती में खूब, नर्जी प्रदान की। इसके बाद स्वादिष्ट लंच और फिर बाॅलीवुड गानों ने कार्यक्रम को मस्ती से भर दिया। सामी, सामी पर डांस लाजवाब रहा इस बार भी और डांस करने वाले भी लाजवाब।

उत्तराखण्ड की होली गीत, संगीत और नृत्य के विभिन्न रंगों का समागम होता है जो कि लगभग एक महीने तक चलता है। कार्यक्रमों का ये शुभारम्भ था, जो अब होली के त्योहार और उसके बाद तक चलता रहेगा।

by Sunil Bisht (T-7/1402, 9313646565)

Home
Neighbourhood
Comments