सावन माह के लगते ही प्रकृति अपने नवीनतम रूप में दृष्टिगोचर होती है। जेठ आषाढ़ कि तपती धूप के बाद सावन की रिमझिम सुकून देती है। और साथ में आती है त्यौहारों की बहार। भोलेनाथ को महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने के लिये कावंड लाते हुये कावंडिया हरियाली तीज और रक्षाबंधन जैसे त्यौहार।
लेडिज फोरम ने हरियाली तीज उत्सव को सेक्टर की लेडिज के साथ मिलकर मनाने का मन बनाया। बडी अच्छी संख्या मे सेक्टर कि महिलाओं ने इसमे शिरकत की।
फोरम की सखियों को ग्रुप बनाकर कार्यक्रम में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित किया और हर्ष का विषय की सबने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप बनाकर बहुत अच्छी तरह प्रैक्टिस की और सुंदर परिणाम आप सबके सामने था।
हमारे कम्यूनिटी सेटर का पूरा हाॅल बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था। सभी सखियाँ पूर्ण श्रृंगार व पारंपारिक परिधान मे आकर्षक लग रही थी। झूला झूलते हुये फोटो खिंचवाने में शायद ही कोई पीछे रही।
कार्यक्रम की शुरूआत महामंत्रा गायत्राी मंत्रा के साथ की गयी। दीप प्रज्जवलन के साथ ही गणेशवंदना पूनम किशोर द्वारा की गयी। हमारी सखी विनिता भटनागर ने राग भोपाली पर आधारित गुरूवंदना द्वारा सबका मन जीत लिया।
गत वर्ष की भाँति रजना जैन ने इस बार भी तीज पर आधारित गीत लिखा और साथ दिया पिंकी गोयल सुनीता गोयल शशि शर्मा और लता गुप्ता और सुषमा प्रसाद ने।
नगमा, रेणु, तानी, सिमर सुगंधा ने बहुत सुंदर ग्रुप डांस किया। डाॅली खन्ना और अंजु मल्होत्रा के नेतृत्व में गांव की चैपाल का सुंदर दृश्य दर्शाया किया जहाँ पर बडी बुढी औरतोें के साथ नयी ब्याहतायें भीे साथ थी। सबसे पहले सुनयना भूटानी वंदना खन्ना व कृष्ण बनी सविता फोगाट द्वारा मनमोहक नृत्य किया गया। सास के रूप में पूनम गुप्ता, उनकी सहेलियाँ बनी हुयी अंजना विज, उषा शर्मा, सहर भटिया और विनीता भटनागर व बहु रूप में अंजु मल्होत्रा के वार्तालाप ने खुब तालियाँ बटोरी।
हल्दी मसाले वाली पर स्वाति गुप्ता व साक्षी मल्होत्रा नें जबर्दस्त नृत्य किया। और फिर सबने मिलकर सावन के गीत पर नृत्य किया। साथ में शीला अग्रवाल ममता सब्बारवाल नीतू वाधवा शीना वाधवा आदि ने भी नृत्य किया। दीपा वोहरा और सतिंदर सेठी ने भँवरे की गुंजन गीत पर प्रस्तुति दी।
हमारी सदस्या शशि शर्मा की बहु ईला और रूबल ने धमाकेदार नृत्य की प्रस्तुति दी। चाहत भायना व स्वाति गुप्ता के सोलो डाँस ने सबका दिल जीत लिया। अंजलि गोयल ने सावन के गीतों कि झडी लगाते हुये सोलो, नृत्य किया। भूतनी काॅमडी नाटिका हँसाते हुये सबको संदेश देने में सफल रही।
गाने व नृत्य के बाद जो हास्य नाटिका आयी उसे देखकर सबके पेट में हँसते हँसते बल पड गये।
हमारी शशि गुप्ता ने आजकल बाबाओं के बढ़ते प्रभाव पर कटाक्ष करते हुये नाटिका लिखी बाबा के रूप में शशि सिंह खूब जँच रही थी।
शशि गुप्ता प्रभा गुप्ता सुनीता अग्रवाल मिनी अग्रवाल व पलक खन्ना ने बहुत ही दमदार अभिनय किया। शशि गुप्ता ने हमारी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुये हम सबको प्लांट गिफ्ट किया।
एक और अविस्मरणीय पल इस कार्यक्रम का रहा वो ये कि नौएडा के सेक्टर 78 में बना हुआ ‘‘वेद वन’’ उसकी आर्किटेक्ट नीलिमा राणा का फोरंम द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। नीलिमा राणा हमारे सेक्टर के जी ब्लाॅक मे रहती हैं। उन्होंने वेद वन के पीछे अपनी कल्पना को बताया और हम सबके के लिये वहाँ हो रहे लेजर शो की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिये उद्घोषणा की।
आज मेरे पास बहुत कुछ और है कहने और लिखने को, लेखनी विराम के लिये तैयार नही हैं। आखिर में हमारी टीम सभी सखियों का आभार प्रकट करती है जिन्होंने अपने परिवार कि व्यस्तता के बावजूद समय निकाला और तीज उत्सव में सुंदर प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम मे सबकी प्रस्तुति ने सबको मानो सम्मोहित कर दिया। हमारा पूरा प्रयास रहा आयोजन को सफल बनाने का यदि कोई अनजाने मे त्राुटि हुई हो तो क्षमाप्राथी हैं। हमारी बहुरानी पलक खन्ना और सखियाँ शशि सिंह और सुमीता चैपडा का हर कदम पर हमे सहयोग मिला। RWA के सहयोग के लिये आभारी है।
अंत मे हमारी टीम निशा दीपा ज्योति शारदा के समूह डांस ने सबको अपनी सीट छोडकर थिरकने के लिये मजबूर कर दिया।
अगली मीटिंग की सूचना जल्दी दी जायेगी।























Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- Good Samaritans of GK2 – Raise Rs. 2.5L for Deceased Mali’s Kin April 19, 2025
- AIKGA Meeting -The Art of Terrariums April 19, 2025
- Special TheraBand Class in the Tikona Park April 19, 2025
- Activities of the Senior Citizens’ Forum April 19, 2025
- One of the Best Bhondsi Birding Days April 19, 2025