Subscribe Now
Trending News

मैत्री
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री

अप्रैल की मीटिंग खास रही। क्योंकि इस महीने लोहडी और रामनवमी के त्योहार थे। और इस अवसर पर हमने डा. उमा शर्मा और विमला बाथम जी को आमंत्रित किया था। सभा की शुरूआत हमने ‘‘पायो जी मैंने राम रत्न धन पायो’’ भजन से की उसके बाद अप्रैल में जिन सदस्यों के जन्मदिन पडते है। उन्हें शुभकामनायें दी गई। उसके बाद सुधा जी ने एक Quiz गेम खिलाया जिसकी विजेता बनी कुमकुम जी।

लोहडी के विशेष अवसर के लिए नीरा, अनुप, कुमकुम, र्निमला, नीलम आदि में पंजाबी गीत ‘‘नही जानाः नही जाना मेरी मायें मैं
आदे नाल नई जाना’’
फुला दी बहार राती आयो ना
और बहुत से टप्पे तैयार किये थे। ढोलक की थाप सुन कर स्त्रियां नाच तो खुद ही उठती है; सो डांस
भी खूब हुआ।

तभी हमारे मेहमानों डा. उमा शर्मा, विमला बाथम जी और उनके कुछ साथियों का आगमन हुआ। उनके प्रवेश करते ही। मैत्री के सदस्यों ने ‘‘देर लगी आने में…..
अइिये आपका इतंजार था’’

गा कर बहुत गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। वो लोग भी बहुत आनंन्दित हुये। फिर भजन गाया गया मेरी झोंपडी के भाग आज खुल जायेंगे। ऊमा जी हमारे साथ सस्वर गा रहीें थी। उनका स्वागत हमने फूलो से किया उन्होंने स्त्राी उत्थान पर एक संक्षिप्त भाषण दिया। फिर जलपान का कार्यक्रम हुआ बहुत कुछ खाने पीने को था।
इस तरह एक सगींत मय संध्या का समापन हुआ इस बार इतना कुछ था करने को कि तम्बोला के लिए जगह ही नही बची।

Home
Neighbourhood
Comments