Subscribe Now
Trending News

मैत्री मे त्यौहारों की गूंज
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री मे त्यौहारों की गूंज

अक्टूबर में बहुत से त्यौहारों की धूम रहती है ‘मैत्राी’ में कोशिश होती है कि त्योहारों की गूंज भी प्रोग्राम में रहे।

शुरुआत हास्य कविता से हुयी। अनूप ने त्यौहारों पर आधारित प्रश्न पूछे। मंजुल ने नवरात्रा में पूजी जाने वाली देवियों के नौ नाम बिल्कुल सही क्रम में बताये उनको पुरुस्कार मिला।

रसोई के बर्तनों पर आधारित एक खेल मैने खिलाया। गेम का नाम था ‘‘सासू माँ की रसोई’’ बहुत मनोरंजक खेल था। एक-एक करके सबने भाग लिया जब भी कोई असफल होता था, बाकी सब हूटिंग करते थे। इसके प्रथम पुरुस्कार को कोई नही जीता पर पहले राउण्ड को जीतने वालों के नाम थे – सुधा, मधू, देवेन्द्र, रितू, दीपा।

अनूप ने नवरात्रा पर ही आधारित विशेष तम्बोला तैयार किया था। बहुत मनोरंजक रहा उसे खेलना।
अंत में गरबे की धूम रही बहुत देर तक गरबा खेला हमने।

सबसे अच्छे परिधान में आने वाले सदस्य का प्रथम पुरुस्कार दीपा ने और द्वतीय पुरुस्कार रितू ने जीता।

फिर स्वादिष्ट राम लड्डू, गुलाब जामुन, मठरी के साथ चाय नाश्ता हुआ और एक और मनोरंजक संध्या का समापन हुआ।

Home
Neighbourhood
Comments