Subscribe Now
Trending News

मैत्री की ओर से RWA का धन्यवाद
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री की ओर से RWA का धन्यवाद

दीपावली की वजह से मैत्राी की मीटिंग एक हफ्ता आगे यानी कि 23 दिसम्बर को हुई।

कुछ नये मेहमानों ने आ कर शोभा बढ़ाई। शुरुआत उनके परिचय से हुई। तीन नए गेम्स खिलाए गये। पहला खेल एक लिखित पहेली था जो नीरा जी ने खिलाया जिसका प्रथम पुरुस्कार जीता सुधा और कुमकुम ने।

दूसरा गेम हरदिल अजीज अंताक्षरी का था जो ग्रुप्स में खेला गया उसका संचालन दीपा ने किया। जीतने वाली पूरी टीम को ईनाम मिले।

तीसरा गेम था ‘स्वयंवर उल्टा पुल्टा’ बहुत दिलचस्प खेल था जो संगीत के साथ खेला गया। बीच-बीच में सवाल जवाब भी चल रहे थे।

दीपावली के ठीक बाद की मीटिंग थी सो खाना पीना भी खास था। इडली सांभर, चाट पापड़ी, केक के साथ और भी बहुत कुछ था। नाश्ते के साथ मजेदार मीटिंग का समापन हुआ। हमें हमेशा कम्यूनिटी सेंटर उपलब्ध कराने के लिए मैत्राी की ओर से आर.डब्ल्यू.ए. का धन्यवाद। इसका रखरखाव भी काफी अच्छा है। बस एक प्रार्थना है कि यहाँ एक स्थाई स्टेज बन जाये (सारे सेक्टस में बन चुके हैं) तो सेक्टर में संस्कृतिक आयोजन करने में आसानी होने लगेगी।

Home
Neighbourhood
Comments