Subscribe Now
Trending News

महाशिवरात्रि पर्व प्रतीक विस्टीरिया श्री मनकामेश्वर मंदिर, बहुत ही धूम धाम से मनाया
Sector 77 Noida

महाशिवरात्रि पर्व प्रतीक विस्टीरिया श्री मनकामेश्वर मंदिर, बहुत ही धूम धाम से मनाया

भगवान शिव के भक्त जिस दिन का पूरे वर्ष बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं वो महाशिवरात्रि पर्व प्रतीक विस्टीरिया श्री मनकामेश्वर मंदिर, सेक्टर 77 में 25 तथा 26 फरवरी को बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। इस दिन का भोले के भक्तों के लिए विशेष दिन है। ऐसी मान्यता है कि पूरे दिन का व्रत कर जो मनोकामना मांगी जाती है, भोले बाबा अवश्य पूरी करते हैं। अतः इस दिन मंदिर महिला समिति की और से श्रीमति प्रकाश भारती के नेतृत्व में 25 तारीख को शिव विवाह से पहले दिन हल्दी एवं मेंहदी की रस्म को गीतों तथा नृत्य के साथ मनमोहक रूप से मनाया गया। सभी महिलाओं ने हल्दी की रस्म के अवसर पर पीले वस्त्रों मै कार्यक्रम की शोभा मै चार चांद लगा दिए तथा सभी ने एक दूसरे को हल्दी लगाई। जिसमें सुनीता सिंह, शिखा जैन, मीरा बंसल, रीता गोयल, गायत्राी राय, विजय लक्ष्मी, पूनम सिंघल, लता भसीन, मधु अरोड़ा, रीना राणा, कांता नारंग, पुष्पा जी, साधना जी, माया अग्रवाल, रेणु शुक्ला, अर्चना जी, कृति गौर तथा अन्य ने बड़ी संख्या मे बढ़चढ़ कर भाग लिया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह 4ः30 बजे से भक्तजनों का जलाभिषेक के लिए तांता लग गया, करीब 1/2 किलो मीटर की लाइन लग गई। मंदिर न्यास तथा ऐ ओ ऐ की तरफ से भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। तथा कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की भी उचित व्यवस्था थी। नवनीत जौहरी, गौरव मित्तल, उमेश अग्रवाल, एम पी मित्तल, मुकेश भसीन, विजय जायसवाल, किशोर रजनीश, विपिन जैन, एल महापात्रा, नरेश गुप्ता, माया अग्रवाल तथा अन्य भक्तों का व्यवस्था बनाने मै विशेष सहयोग रहा।

मंदिर को बिजली की झालरों तथा गेंदे के फूलों से मनभावन, अतिसुंदर रूप से सजाया गया। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्तजन करीब आधा किलोमीटर की लाइन में लगकर अपने नंबर की प्रतिक्षा करते रहे। भक्तों के लिए जल तथा अनवरत रूप से प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। पूरे दिन प्रसाद का वितरण निर्बाध रूप से किया जाता रहा।

सायंकाल 3ः30 से महिलाओं द्वारा शिव विवाह का का आयोजन किया। शिव विवाह के सुंदर मंगल गायन एवं नृत्य से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। सभी भक्तो के लिए महिलाओं के द्वारा आपसी सहयोग से कूटू सिंघाड़े के आटे से बने पकौड़ों को वितरण बड़ी संख्या में किया गया। रात्रि में आरती के बाद वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा भजन गाय गए।

प्रतीक विस्टीरिया ए ओ ए ने कार्यक्रम को सफल बनाने मै विशेष सहयोग दिया। जिसके लिए प्रतीक विस्टीरिया मंदिर न्यास ने सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Home
Neighbourhood
Comments