Subscribe Now
Trending News

महाशिवरात्रि कीर्तन गुलमोहर पार्क मे
Gulmohar Park

महाशिवरात्रि कीर्तन गुलमोहर पार्क मे

महाशिवरात्रि का त्यौहार 18 फरवरी को मनाया गया

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर शनि त्रायोदशी तिथि अर्थात शनि प्रदोष व्रत का सहयोग बना, जो धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। शिवरात्रि और प्रदोष व्रत दोनों ही भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं। संतान प्राप्ति की कामना और शनि दोष दूर करने के लिए यह तिथी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिव जी को काले उड़द की दाल, काले तिल और सरसों का तेल अर्पित किया जाता है। भोलेनाथ का अभिषेक पूरे धार्मिक विधि के अनुसार किया जाता है, और व्रत भी रखा जाता है।

गुलमोहर पार्क में इस दिन को भजन कीर्तन के द्वारा मनाने के लिए महाशिवरात्रि का आयोजन, श्रीमती सीमा मेनी के घर क-24 में आयोजित किया गया। महाशिवरात्रि के पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जब भी कोई भक्तगण कीर्तन के लिए पहुंचते उनका स्वागत बम बम भोले से किया जाता। और भोले के बाराती आए सज धज के कीर्तन गा के उनका स्वागत हुआ और मोतियों की माला भी पहनाई। ढोलक, डमरू मंजीरे बजाते भक्तगण मस्ती में झूम रहे थे। एक के बाद एक सब भक्तों ने जैसे भजनों की झड़ी लगा दी। कोई रूकने का नाम नहीं ले रहा था। एक रूकता तो दूसरा शुरू हो जाता। नाच गाना नृत्य मस्ती में झूमते हुए महाशिवरात्रि के पर्व को बहुत ही जोर शोर से मनाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ सबने श्रीमती सीमा मेनी को महाशिवरात्रि के पर्व के लिए धन्यवाद दिए। गुलमोहर पार्क की बहनों ने इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।

by Madhu Bhandari (D 52 TF, Gulmohar Park, 98111 83084)

Home
Neighbourhood
Comments