Subscribe Now
Trending News

महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक उत्सव
Sector 93 Noida

महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक उत्सव

र्सर्वप्रथम जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर के 2623 वे जन्म कल्याणक की हार्दिक शुभकामनाएं। अहिंसा पहला धर्म है, इस उपदेश को ना केवल जैन अनुयायी अपितु अब सारी दुनिया के लोग अपनाने लगे हैं। जैन धर्म दुनिया के सभी जीवित प्राणियो के प्रति दया करना सिखाता है। जैन धर्म के अनुयायी भोजन के लिये कभी हिंसा नही करते हैं अपितु जानवरो की त्वचा से बने बैल्ट, जूते, पर्स, आदि के प्रयोग से भी बचते हैं।

21 अप्रैल को महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक उत्सव पर नोयडा में कई स्थानों में पूजा अर्चना एवम अनुष्ठान के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। हमारी सोसाइटी, पार्श्वनाथ प्रेस्टीज, में प्रातः 6 बजे से सभी जैन महिलाएं लाल व पीले रंग की साड़ी पहन कर, पुरुष वर्ग पाजामा-कुर्ते में सजे-धजे सोसाइटी के मेन गेट पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। प्रभात फेरी के लिए विभिन्न सोसाइटी के लोग जय जिनेन्द्र के नारे लगाते हुए जुड़ते चले गये। सभी भजन गाते हुए, जय कारा बोलते हुए सेक्टर 93ठ मे बने जैन मंदिर पहुंचे।

मन्दिर जी मे प्रक्षाल, शांति धारा के साथ विधि-विधान से पण्डित जी ने पूजा कराई। लगभग 9 बजे रथ यात्रा शुरू हुई। बेहद मनोहारी दृश्य था। शोभा यात्रा में शामिल सभी जय कारा का उदघोष करते रहे। भजन, संगीत एवम नृत्य चलता रहा। शोभा यात्रा के बीच-बीच मे अनेक जगह रथ यात्रा रोक कर अन्य धर्मों के लोगो ने भी श्री जी की आरती उतारी तथा पूजा की।
शोभा यात्रा के बाद वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। व्यवस्था इतनी सुंदर रही कि सभी ने बिना किसी परेशानी के भोजन ग्रहण किया। महावीर भगवान का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

Home
Neighbourhood
Comments