सर्वप्रथम जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर के 2623 वे जन्म कल्याणक की हार्दिक शुभकामनाएं। अहिंसा पहला धर्म हैए इस उपदेश को ना केवल जैन अनुयायी अपितु अब सारी दुनिया के लोग अपनाने लगे हैं। जैन धर्म दुनिया के सभी जीवित प्राणियो के प्रति दया करना सिखाता है। जैन धर्म के अनुयायी भोजन के लिये कभी हिंसा नही करते हैं अपितु जानवरो की त्वचा से बने बैल्टए जूतेए पर्सए आदि के प्रयोग से भी बचते हैं।
21 अप्रैल को महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक उत्सव पर नोयडा में कई स्थानों में पूजा अर्चना एवम अनुष्ठान के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। हमारी सोसाइटीए पार्श्वनाथ प्रेस्टीजए में प्रातः 6 बजे से सभी जैन महिलाएं लाल व पीले रंग की साड़ी पहन करए पुरुष वर्ग पाजामा-कुर्ते में सजे-धजे सोसाइटी के मेन गेट पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। प्रभात फेरी के लिए विभिन्न सोसाइटी के लोग जय जिनेन्द्र के नारे लगाते हुए जुड़ते चले गये। सभी भजन गाते हुएए जय कारा बोलते हुए सेक्टर 93ठ मे बने जैन मंदिर पहुंचे।
मन्दिर जी मे प्रक्षालए शांति धारा के साथ विधिविधान से पण्डित जी ने पूजा कराई। लगभग 9 बजे रथ यात्रा शुरू हुई। बेहद मनोहारी दृश्य था। शोभा यात्रा में शामिल सभी जय कारा का उदघोष करते रहे। भजनए संगीत एवम नृत्य चलता रहा। शोभा यात्रा के बीच-बीच मे अनेक जगह रथ यात्रा रोक कर अन्य धर्मों के लोगो ने भी श्री जी की आरती उतारी तथा पूजा की।
शोभा यात्रा के बाद वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। व्यवस्था इतनी सुंदर रही कि सभी ने बिना किसी परेशानी के भोजन ग्रहण किया। महावीर भगवान का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- They Work for Sex Workers’ Upliftment April 12, 2025
- Heaps of Garbage and Chaotic Parking outside Parsvanath Srishti April 12, 2025
- Ghar Baithe Gaana – A Melodious Journey of Our Society April 12, 2025
- A Gem Personality of Srishti April 12, 2025
- एटीएस की होली April 12, 2025