Subscribe Now
Trending News

मनकामेश्वर मंदिर परिसर मै बसंतोत्सव
Sector 77 Noida

मनकामेश्वर मंदिर परिसर मै बसंतोत्सव

प्रतीक विस्टीरिया श्री मनकामेश्वर मंदिर महिला समिति की और से मंदिर परिसर मै बसंतोत्सव का आयोजन 2दक फरवरी को किया। विधि विधान से पूजन व भजन कीर्तन कर मां सरस्वती का ध्यान किया गया। पीत वस्त्रों में श्रृंगारित महिलाएं और मन मै भक्ति व श्रद्धा के भाव थे। कार्यक्रम में सुनीता सिंह ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रकाश भारती जी के द्वारा वर्ष मै एक बार हर महिला को एक पेड़ लगवाने का आग्रह किया गया। पूनम सिंघल ने कहा ऋतु परिवर्तन और खुशहाली के पर्व सभी के लिए शुभ घड़ी लेकर आता है। रीता गोयल और मीरा बंसल ने बताया आज के दिन से ही होली का पर्व का शुभारंभ भी हो जाता है। कार्यक्रम में शिखा जैन, माया अग्रवाल, लता भसीन, रीमा मित्तल, रेणु शुक्ला, ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अंत में मीठे मेवा युक्त पीले चावल का प्रसाद वितरित किया गया। कृति गौर और शालिनी किशोर ने सुन्दर पिक्स व वीडियो के द्वारा कार्यक्रम कवर किया गया।

श्री मनकामेश्वर मंदिर न्यास की और से सारी व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया गया। जिसके लिए महिला समिति ने आभार व्यक्त किया।

Home
Neighbourhood
Comments