Subscribe Now
Trending News

Sector 39 Noida

मंदिर मे पंडित आचार्यों द्वारा संगीतमय सुन्दर कांड पाठ

22 जनवरी पौष शुक्ल द्वादशी 2024, श्री अयोध्या धाम मे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का विस्मरणीय दिन हमारे मन मस्तिष्क पर सुनहरे अक्षरों मे अंकित हो गया है।


हमारे देश भारत मे ही नहीं अपितु अन्य देशों मे भी आस्था का सागर हिलोरे ले रहा था सबने घर पर पूजा पाठ, सजावट, दीप सज्जा कर इस उत्सव को भव्य रूप दिया। हमारे सेक्टर के सनातन धर्म मंदिर मे भी सुंदर कांड पाठ, भंडारे, शोभा यात्रा आदि हर्षोल्लास के साथ हुए।


इस 22 जनवरी को एक वर्ष पूरा होने की खुशी मे हमारे मंदिर मे दोनों पंडित आचार्यों द्वारा संगीतमय सुन्दर कांड पाठ किया गया, सेक्टर की महिलाओं को मानो मुह माँगी मुराद मिल गई, सबने खूब बढ़-चढ़ कर भाग लिया। भजन कीर्तन आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।


प्रभु श्री राम की असीम कृपा सब पर बनी रहे, ऐसी प्रार्थना सब मन ही मन कर रहे थे। आप सबको एक बार फिर याद दिला दे कि मंदिर मे प्रत्येक मंगलवार को सुन्दर कांड, शुक्रवार को अमृत वाणी पाठ, पूर्णिमा को भगवान सत्य नारायण की कथा तथा अमावस्या को हवन होता है।


सभी आयोजन मे सेक्टर वासियों की सक्रिय भागीदारी व आस्था बढ़ती जा रही है जो हर्ष का विषय है।

Home
Neighbourhood
Comments