Subscribe Now
Trending News

भगवा हवा की बयार
Sector 39 Noida

भगवा हवा की बयार

लेडिज फोरम की जनवरी माह की मीटिंग सेक्टर के कम्यूनिटी सेंटर में 23 तारीख को संपन्न हुई। इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड के बावजूद सखियों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी। ड्रेस कोड के अनुरूप भगवा व हरा रंग पहने सब दिखाई दे रही थी।

जय श्री राम के उदघोष के साथ मीटिंग का श्रीगणेश हुआ।

Punctuality इनाम की घोषणा के बाद एक लकी गेम सबको खिलाया गया। जिसमें स्वस्तिक बनी पर्चियों के साथ जय श्री राम की तीन पर्चियों को सबके मध्य बांट दिया। जिन तीन सखियों को वे पर्ची मिली उन्होंने मिलकर जय श्री राम बनाया और दीपा खन्ना, सुमिता चोपड़ा व पम्मी गुप्ता ने पुरस्कार पाया। तंबोला गेम हमेशा की तरह दो बार खिलाया।

उसके बाद सब धूप में बैठ गए। अगला आकर्षण था म्यूजिकल चेयर जो हर उम्र वर्ग में लोकप्रिय है। कुछ सखियों को छोड़ सबने भाग लिया। सबने बहुत enjoy किया। तीन विजेताओं सुनयना भूटानी, पिंकी गोयल व ज्योति खन्ना को पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप मे जूट बैग देकर एक बार फिर सबसे प्लास्टिक की थैली का प्रयोग ना करने के लिए जागरूक किया।

आज की मीटिंग का विशेष आकर्षण था श्रीमती रंजना जैन की पुस्तक का विमोचन।

सखियों हमारे फोरम मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जो हमे विभिन्न अवसरों पर देखने को मिलती है। नृत्य, संगीत, कविता, कला, क्राफ्ट लेखन बागवानी आदि आदि। रंजना जी ने अपने कविता लेखन के शौक को आगे बढ़ाते हुए उद्भव नाम से कविता संग्रह छपवाया। हमारा सौभाग्य कि उनकी पुस्तक का विमोचन क्लब की मीटिंग मे हुआ। फोरम की ही कवयित्राी व लेखिका श्रीमती शशि गुप्ता द्वारा संग्रह की सुन्दर समीक्षा की गयी। हर कविता सरल शब्दों के साथ मन को छू लेने वाली है। कोविड के समय जब जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा तब उन्होंने अपनी भावनाओ को व्यक्त करते हुए कोविड व अन्य विषयों पर कविताएं लिखी।

पुस्तक की प्रतियाँ इच्छुक सखियों को पढ़ने के लिए दी, व सबका मुह मीठा कराया। सबने खूब बधाई व शुभकामनाएं दीं।

आगामी गणतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में सबने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत गाए। लता गुप्ता व डाँ. तानी ठाकुरता सहर भाटिया अंजलि गोयल आदि ने समा बाँध दिया। सर्दियों में मक्का की रोटी के साथ सरसों का साग, माखन, गुड़ आदि हो तो क्या कहने। गाजर हलवा ने आनंद दुगुना कर दिया।

अगली मीटिंग की सूचना जल्द ही आप सबको दी जाएगी।

Home
Neighbourhood
Comments