Subscribe Now
Trending News

Sector 93 Noida

पाश्र्वनाथ प्रेस्टीज के नव निर्मित मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

सनातन धर्म मे महा शिव रात्रि पर्व का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। पाश्र्वनाथ सोसाइटी में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। हमारे आराध्य देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आरम्भ महा शिव रात्रि के पर्व से किया गया। यह अवसर हम पाश्र्वनाथ प्रेस्टीज के निवासियो के लिए एक विशेष पर्व के रूप में था। इस हर्ष और उल्लास के शुभ अवसर पर बैंड बाजे के साथ नाचते गाते श्रद्धालुओ ने पूरी सोसाइटी में कलश यात्रा निकाली। सभी महिलाएं पीली साड़ी लाल चुनरी ओढ़े हुए अलौकिक छटा बिखेर रही थी। विशेष श्रद्धा और भक्ति भावना से पूजन हुआ। अगले दिन वेदी पूजन के बाद सभी देवी देवताओं को गाडियो में विराजमान करके भव्य नगर भृमण कराया गया। सभी निवासी भजन गाते नृत्य करते साथ चलते रहे। वापिस मन्दिर आकर विधि विधान से मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। ततपश्चात सांय काल हवन किया गया। अन्त में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

समस्त EC मेम्बेर्स एवं अन्य टीम के सदस्यों ने रात दिन समय देकर उपरोक्त कार्य पूर्ण किया। अत्यधिक सफल व्यवस्था के लिये पूर्ण टीम के सदस्य प्रंशसा के पात्रा है।

Home
Neighbourhood
Comments