Subscribe Now
Trending News

नववर्ष, लोहड़ी, गणतंत्र दिवस और प्रभु राम की प्राण-प्रतिष्ठा पर राममय हुआ लेडीज क्लब
Gulmohar Park

नववर्ष, लोहड़ी, गणतंत्र दिवस और प्रभु राम की प्राण-प्रतिष्ठा पर राममय हुआ लेडीज क्लब

गुलमोहर लेडीज क्लब की मासिक संगोष्ठी, सत्राह जनवरी 2024 को गुलमोहर स्पोर्ट्स क्लब के भूतल स्थित कक्ष में शाम चार बजे से आयोजित की गई। क्लब की अध्यक्षा श्रीमती अल्का शर्मा ने सभी सदस्याओ का स्वागत करते हुए सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि नया साल आप सबके जीवन में भरपूर खुशियों लायें सभी सपरिवार स्वस्थ, प्रसन्न तथा समृद्ध रहे। देश और विदेश में शान्ति, खुशहाली और प्रगति का वातावरण बना रहे।

श्रीमती रूबी जैन ने कहा कि इस वर्ष छब्बीस जनवरी को हम अपना 75वां गणतंत्रा दिवस मना रहे है,ं इसी दिन उन्नीस सौ पचास में हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्रा बना था। हम इस अवसर पर अपने राष्ट्र की उन्नति, विकास की कामना करते हैं और तिरंगे को शत-शत नमन, अभिनन्दन करते हैं। हमारे तिरंगे की आन, बान, शान बनी रहे। उन्होंने कहा बाइस जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है, अतः इस अवसर एक भजन प्रस्तुत करती हूं जिसमें तुलसीदास जी ने श्री राम की बाल्यलीला का सुन्दर चित्राण किया है। उन्होंने अपनी सुमधुर आवाज में ‘‘ठुमुक चलत राम चन्द्र’’ गा कर सबका मन मोह लिया।

तत्पश्चात प्रेरणा शर्मा तथा श्रद्धा खरे जो राम की भूमिका में थी ने ‘‘सबसे ऊंची प्रेम सगाई’’ राम से चल कर राम तक आये ‘‘सिया राम सिया राम’’ ‘‘आज मेरी चैखट पर आये राम आदि गानों में सुन्दर नृत्य किया। अंजलि मान, चारू गुप्ता, सीमा मैनी, श्रीमती ढींगरा, कंचन, अल्का शर्मा डाॅ अंजलि आदि ने नृत्य में भागीदारी की। सम्पूर्ण वातावरण राममय हो गया इसके बाद राम धुन सिया राम सिया राम बजते ही सभी सदस्याऐ एक एक करके नृत्य में शामिल होती गई। प्रेरणा शर्मा के द्वारा ‘‘ए मेरे वतन ए मेरी जमीं गाने मे नृत्य किया गया।

रूबी जैन के द्वारा प्रसिद्ध क्लासिकल गायक राशिद खान के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत जगत में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है और उनका जाना संगीत प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने राशिदजी की एक सुप्रसिद्ध बन्दिश ‘‘आओगे जब तुम सजना अंगना फूल खिलेगे’’ अपनी मनमोहक आवाज में प्रस्तुत की।

लोहड़ी का पारम्परिक गीत ‘‘सुन्दर- मुदरि’’, ‘‘दे माई लोहड़ी जीवे तेरी जोड़ी’’ श्रीमती अल्का शर्मा तथा गीता झा के द्वारा प्रस्तुत किये गये। जिसमें सभी सदस्याओ ने उनका साथ दिया। श्रीमती ढींगरा ने लोहड़ी की कहानी सुनाई उन्होंने बताया कि इसे माता सती की याद में मनाया जाता है। इसके अलावा इस सम्बन्ध में अनेक और भी कहानियों है जैसे पंजाब में सुन्दर मुन्दरि दो बहिनो की कहानी लोहड़ी के साथ साथ अलग-अलग क्षेत्रो में ओनम, मकर संक्रांति, खिचड़ी पोंगल, उत्तरायणी, माघ साजी, बीहू के नाम से ये त्यौहार मनाया जाता है।

तत्पश्चात श्रीमती ढींगरा, नीलम सिंह, कंचन, अंजलि मान, अंजलि कत्याल प्रेरणा शर्मा, सीमा मैनी अराधना गुप्ता ने पंजाबी बोलियों बल्ले सोणियो के रंग देखले आदि ने पंजाबी बोलियों के साथ सुर लय ताल का समन्वय करते हुए आकर्षक गिद्दा प्रस्तुत किया। इसके बाद ‘‘लोहड़ी का त्यौहार मनाओ’’ ‘‘आज सब मिलकर नाचो गाओ’’ आदि गानों में नृत्य किया जिसमें धीरे-धीरे सभी सदस्याऐ शामिल होती गई। कार्यक्रम का सबसे मनोरंजक आकर्षक व सुन्दर प्रस्तुति श्रीमती अमर दिनेश के द्वारा काशी बाई का रूप में था। सुन्दर महाराष्ट्रीय ढंग की रेशमी साड़ी परम्परागत महाराष्ट्रीय आभूषणों नाक में नथनी के साथ वे बहुत आकर्षक सुन्दर लग रही थी।

गणतंत्रा दिवस के उपलक्ष्य में श्रीमती अल्का शर्मा, रूबी जैन, अंजलि मान, श्रीमती ढींगरा, इन्दु भारद्वाज, ने ‘‘बहिन चली दुल्हन् चली तीन रंग की डोली’’ गाने में सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।

श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने श्री राम की महिमा मण्डन करते हुए राम रमेति रामेति मंत्रा के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस नाम का जाप करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा रा का मतलब सुखद होना, म का अर्थ ठहराव है और कहा जाता है जो रमने के लिए विवश कर दे वह राम है। राम भारतीय जन मानस के कण-कण में बसे हैं राम सरल है, मर्यादा पुरुषोत्तम है, जिसका कोई नहीं होता राम उसके है। यह राम का ही प्रताप है कि राम कथा को बार बार पढ़ने पर भी या लीला के रूप में मंचन देखकर भी मन नहीं भरता और बार बार पढ़ने या देखने का आकर्षण बना रहता है। राम शाश्वत है।

उनके और अंजलि मान के बीच बाजीराव, मस्तानी व काशीबाई की कहानी घरवाली और बाहरवाली के बीच का रोचक सम्वाद हुआ। अन्तः यही निष्कर्ष निकला कि बाहरवाली मस्तानी का नाम भले ही वाजीराव से जुड़ा हो प्रसिद्ध हो परन्तु वास्तव में घरवाली काशीबाई ही ज्यादा महत्वपूर्ण आदर्श व यश की अधिकारी है। इस प्रसंग प्रहसन तथा नोक-झोंक से सबका भरपूर मनोरंजन हुआ और सबने तालियाँ बजा कर काशीबाई अमर दिनेश की प्रशंसा की।

अध्यक्षा श्रीमती अल्का शर्मा ने सभी सदस्याओ को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। श्रीमती अमर दिनेश व राम बनी श्रीमती श्रद्धा के लिए विशेष पुरस्कार की घोषणा की गई। जनवरी माह में जिन सदस्याओ का जन्मदिन था उन्हें गुलाब का फूल देकर बधाई शुभकामनायें दी गई। श्रीमती अल्का ने कहा यह हमारी प्रबंधन कमेटी की अन्तिम कार्यक्रम है। हमने गत दो वर्षों के अपने कार्य काल में यथा सम्भव सामायिक विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने का प्रयास किया इसमें हमें आप सब ने हमेशा सहयोग दिया। इसके लिए मैं और प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्याऐ आभारी हैं। अगर हमारी ओर से जाने अनजाने कोई त्राुटि हो गयी हो तो इसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। अगले महीने चुनाव होंगे जो लोग चुनाव में प्रत्याशी होंगे उन सबके लिए मेरी हार्दिक शुभकामनायें है। तत्पश्चात सभी ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।

Home
Neighbourhood
Comments