Subscribe Now
Trending News

Gulmohar Park

दुर्गा माँ का आगमन गुलमोहर पार्क मे

नवरात्रि हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है। यह नौ रातो का पर्व होता है, जिसमे शक्ति व देवी की पूजा की जाती है। यह त्यौहार देवी दुर्गा को समर्पित है, जिनके नौ रूपो की नौ दिनो तक पूजा की जाती है। गुलमोहर पार्क मे कई बहनो ने अपने घर मे माँ का कीर्तन करवाया।

शैल पुत्राी (या देवी सर्व भूतेषू शैल पुत्राी रूपेण संस्थिता नमस्तस्ये नमस्तस्ये, नमस्तस्ये नमो नमः) यह कीर्तन सीमा मैनी के क्-24 मे हुआ। पहला कीर्तन था। अपार भीड़ थी। बहुत सुंदर भजनो से माँ का स्वागत किया गया। दूसरा कीर्तन सुमन के यहां हुआ। माँ ब्रह्मचारिणी जो तप त्याग एवं संयम मे वृद्धि करने वाली है, उनकी पूरे मनोयोग से पूजा की गई। सब भक्तो ने उसमे हिस्सा लिया। माँ चंद्रघंटा ने पुनः सीमा मैनी के प्रवेश किया। भगवान शिव से विवाह के बाद देवी महागौरी अपने ललाट पर आधारित चंद्रमा धारण करने लगी। इसलिए व चंद्रघंटा कहलाई।

D-71 संतोष शर्मा के यहां माँ कुष्मांडा, भक्तो को आशिर्वाद देने आई। उनकी प्रशंसा सुंदर मे भजन गाये गऐ।

श्रीमती संतोष शर्मा ने सब बहनो को करवा चैथ के उपलक्ष्य मे चांद को अर्क देने की सामाग्री भेट की। पांचवा कीर्तन D-48 में ही रेणु शर्मा के यहा हुआ। स्कन्दमाता अपने आभूषण से सज कर आई। इनकी चार भुजाए है।

इन्होने दो हाथो मे कमल पुष्प धारण किया है। सब बहनो को चुन्नी पहनाकर रेणु शर्मा ने स्वागत किया। माँ कात्यायनी आदि शक्ती का स्वरुप है। नीती बाग मे वर्षा के यहां माता ने अपना आशन लगाया। खूब प्रेमपूर्वक भक्तो ने आरती के बाद प्रसाद लिया। सांतवा स्वरूप माँ कालरात्रि नवशकितयो का संचार करने वाली है। D-24 मे माँ ने भक्तो के भजन सुने और भाव विभोर हो गई। आंठवा और नौवा कीर्तन सीमा मैनी के यहा था। हर साल यह दो दिन माँ दुर्गा इनके यहा अपनी हाजिरी लगाती है। खूब सजकर माँ आई और सबको झोली भरकर आशिर्वाद दिया।

आखिरी दिन मे भक्तो की बहुत ज्यादा भीड़ थी। भजन मंडली भी आई थी। खूब जोश से भजन का आगाज दुआ माँ के श्रद्धा स्वरूप था। सीमा मैनी ने सव बहनो को पर्स वितरण किए। दुर्गा भवानी ने अगले साल आने का वायदा लेकर खुशी का खजाना लुटाती हुई भक्तो से विदा ली। दशहरा का कीर्तन B-96 श्रीमती आशा शर्मा ने अपने घर मे करवाया। खूब नाच गाना हुआ। सबको श्रद्धा से प्रसाद दिया गया। सुहाग की सामग्री सब बहनो को दी गई। आखिर मे आप सभी को ढेरो मंगलकामनाए। माँ की असीम कृपा आप सभी के उपर सदैव बनी रहे।

Home
Neighbourhood
Comments