Subscribe Now
Trending News

झंडा रोहण एवं तीज रेल नगर में
Sector 50 A-E

झंडा रोहण एवं तीज रेल नगर में

सेक्टर 50 रेल नगर में 15 अगस्त 2023 का प्रोग्राम धूमधाम से मनाया गया जिसमें रेल नगर ठव्ड के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता जी ने झंडा रोहण किया एवं मिठाई वितरण हुआ। इसके बाद, तीज का प्रोग्राम 18 अगस्त को रेल नगर मिलन क्लब द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सोसाइटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, नाटिका, डांस, गीत, आदि का प्रस्तुतीकरण हुआ। इसमें सर्वप्रथम गणेश वंदना व शिव स्तुति की गई। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा कजरी का भी गायन किया गया और विभिन्न प्रकार की डांस प्रस्तुति की गईं।

मिलन क्लब की अध्यक्ष श्रीमती घोष और सचिव अंबालिका राय ने कार्यक्रम का संचालन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ जिसमें तीज क्वीन और अन्य प्राइज जीते।

इस प्रोग्राम के बाद में सभी के लिए स्नेक्स आदि का प्रबंध था। सभी ने स्नेक्स का लुत्फ उठाया और प्राइस जीत के सभी लोग बहुत खुश थे। अंत में लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया था।

Home
Neighbourhood
Comments