Subscribe Now
Trending News

गोल्फ सिटी प्लाॅट 8 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव
Sector 75 Noida

गोल्फ सिटी प्लाॅट 8 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव

गोल्फ सिटी प्लाॅट 8 में, इस वर्ष भी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, हर वर्ष की भांति, बड़ी धूम धाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण खूब सजा था, भजन की मधुर लहरियों से वातावरण गुंजायमान था। शाम से सभी निवासियों में उत्साह देखा जा रहा था। रात 8 बजे से बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम से उत्सव की शुरूआत हुई। बच्चों ने राधा कृष्ण की मनोरम झांकियां प्रस्तुत की। नृत्य संगीत से सभी का मनोरंजन हुआ। मध्य रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। नन्हे कान्हा को झूला झूलने में सभी को आनंद की प्राप्ति हुई। तत्पश्यात प्रसाद का वितरण किया गया। सभी भक्तों ने प्रेम से श्रीकृष्ण की जय जयकार की।

Home
Neighbourhood
Comments