Subscribe Now
Trending News

गुलमोहर लेडीज क्लब (रजिस्टर्ड) ने मनाये हरियाली तीज, 15 अगस्त, जन्माष्टमी के उत्सव
Gulmohar Park

गुलमोहर लेडीज क्लब (रजिस्टर्ड) ने मनाये हरियाली तीज, 15 अगस्त, जन्माष्टमी के उत्सव

8 अगस्त बृहस्पति को गुलमोहर लेडीज क्लब ने तीज के साथ सभी त्योहारों को मनाने का कार्यक्रम रखा था। समय था 4 बजे शाम का किंतु लगभग 3ः30 बजे से ही क्लब में लेडीज का आना आरंभ हो गया। क्लब का हाॅल ऐसे सजा हुआ था मानो एक मेला हो, जहां पर स्वतंत्राता दिवस के गुब्बारे, कृष्ण जी का झूला, गणेश जी, चारों तरफ लहरिया दुपट्टे और खूबसूरत साइकिल जिस पर रंग बिरंगें छाते टगें हुए थे। साज-सज्जा देखते ही बन रही थी। सब अचंभित थे देखकर।

कार्यक्रम का आरंभ 4 बजे प्रेसिडेंट मधु भंडारी ने सबका स्वागत करते हुए किया। तीज और सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। क्लब की कुछेक सदस्यों को दीप प्रज्वलित के लिए आमंत्रित किया गया। सबसे पहले गणेश स्तुति गाकर ईश्वर को धन्यवाद दिया। प्रोग्राम के लिए श्रीमती सीमा शर्मा और उनकी पार्टी को आमंत्रित किया गया था। उनको तीज के गीतों से आरंभ करने को कहा। ढोलक की थाप पर उन्होंने गीत गाकर सबका दिल जीत लिया।

सभी एक सुर में एक और एक और कहने लगे। समां बांध दिया। उसके पश्चात श्रीमती सविता कपूर को तीज के उपलक्ष में बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। श्रीमती प्रतिमा चतुर्वेदी ने तीज पर अपनी खुद की लिखी कविता प्रस्तुत की। सब ने तालिया से स्वागत किया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती अंजू गुप्ता को नृत्य के लिए बोला गया। उन्होंने राजस्थानी गीत ‘‘माथे साजे बोरलो पैरां मा पायल बाजणी’’ पर बहुत ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। तालियों से सराहना हुई। श्रीमती निशा सोमानी ने ‘‘कोरे काजल री कोर बन जाओ’’ पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। उसके पश्चात श्रीमती अंजू आदित्य ने एक फिल्मी गीत प्रस्तुत किया। सब ने सुर में सुर मिलाकर गीत को मनमोहक बना दिया। श्रीमती सुनीता सिंह ने फिल्मी ‘‘घूमर’’ प्रस्तुत किया। तालीयां थम नहीं रहीं थीं। श्रीमती हरिंदर कौर ने भी एक गीत गाकर समां बांध दिया।

श्रीमती विद्या कहां पीछे रहती उन्होंने भी जन्माष्टमी के उपलक्ष में ‘‘श्री कृष्णा’’ के गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीमती सुनीता राजोरा ने अपनी बुलंद आवाज में ‘‘सावन की आई बहार रे’’ फिल्मी गीत गाकर सबका दिल जीत लिया।

देशभक्ति के गीतों को सभी मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों मीना गुप्ता, प्रतिमा चतुर्वेदी, सुनीता राजोरा, हरिंदरकौर और मधु भंडारी ने बहुत खूबसूरत अंदाज में तिरंगा झंडा हाथ में लेकर जोश के साथ गीतों की एक लड़ी पिरोकर प्रस्तुत किए। जिसमें ‘‘वंदे मातरम’’ से लेकर ‘यह दुनिया एक दुल्हन’ गीतों कों प्रस्तुत किया। सबने मस्ती में तालियों के साथ देशभक्ति के गीतों को गाया।

उसके पश्चात सीमा शर्मा ने माइक संभाला और सबको नृत्य के लिए स्टेज पर बुलाया। बस फिर क्या था सबने धमाल मचा दिया। सब अपना अपना हुनर दिखाने में जुट गईं। ज्यादातर लेडीज खूबसूरत हरे रंग के परिधान, कोई लाल रंग में सजी-धजी नृत्य करने में मस्त थीं। अंत में प्रेसिडेंट ने सबका धन्यवाद किया और जलपान के लिए आमंत्रित किया।

Home
Neighbourhood
Comments