13 फरवरी 2025 को पिकनिक का आयोजन किया गया। लगभग 10ः30 बजे गुलमोहर क्लब में बस आ गई और साथ ही साथ सभी मेंबर्स भी पहुंचने लगे। सभी मेंबर सज-धज के गुलमोहर क्लब में पहुंच गए। खूब शोर मचने लग गया। बारी बारी से सब बस में बैठने लग गए। लगभग 10ः45 पर ‘‘माता के जयकारे’’ के साथ बस पिकनिक के लिए चल दी। तालियों से सबने एक दूसरे का स्वागत किया।
हम लोग ‘लोधी गार्डन’ पहुंच गए। वहां पर एक जगह देखी गई। बहुत ही अच्छी थी। धूप खिली हुई थी। बहुत अच्छा मौसम था। हवा भी खूब चल रही थी। सबने मिलकर जहां बैंच पड़े थे, वहां पर चादरें बिछा दीं। सब बैठ गए। कुछेक कुर्सियों का भी इंतजाम था। सबसे पहले प्रेसिडेंट मधु भंडारी ने सबका स्वागत किया। सभी खुश दिखाई दे रहे थे। एक से बढ़कर एक रंग बिरंगे परिधानों में सब पहुंचे। किसी ने हैट लगाया था तो किसी ने साथ गाॅगल्स भी पहनी थी। सब बहुत ही सुंदर लग रही थीं।
सबसे पहले चाय नाश्ता कराया गया। नाश्ते में गरमा गरम समोसे थे। सबने मजे से खाए। उसके बाद तंबोला गेम खिलाई गई दो गेम्स थीं। एक गेम श्रीमती सविता कपूर ने और दूसरी गेम श्रीमती सुनीता डबलिश ने खिलाई। उसके बाद सुनीता डबलिश ने एक औेर खिलाई जिसका शीर्षक था, गिनती गिनना। गिनती में ट्विस्ट, कोई एक हिंदी में एक बोलेगा तो दूसरा इंग्लिश में वन बोलेगा। इस तरह से मस्ती करते हुए सात आठ लोग जीते सबको गिफ्ट दिए गए। एक और गेम खेली, जिसे अंजू गुप्ता ने खिलाया। वह वैलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में थी। आई लव यू के लिए जिसको आप प्यार करते हैं उसका नाम लेना था और जिसको आप हेट करते हैं उसका नाम लेना था। 30 सैकंड के अंदर। जो ज्यादा नाम लेगा वह इनाम का हकदार होगा। बहुत ही मुश्किल से दो-तीन लोग सही खेल पाए।
उसके बाद बारी आई एक और गेम की जिसे सर्कल में खिलाया गया उसमें कुछेक सबके सामने पानी की बोतलें रखी गई। म्यूजिक आरंभ हुआ म्यूजिक रुकते ही सबको एक-एक बोतल उठानी थी। जो नहीं उठा पाया वह आउट। इस तरह करते-करते दो लोग रह गए दो में से भी एक विनर हुआ।
सब थक गए फिर लंच किया। बहुत ही स्वादिष्ट पकवान थे। बीच में फ्रूट्स भी खा गए। अमरुद काटे गए। मिठाई भी थी। उसके बाद समय जैसे भाग रहा था। पता ही नहीं चला कब से 3ः30 बज गए और हमने अंताक्षरी शुरू की। सब घूमने निकल गए कोई इधर गया कोई उधर गया। सब ने मिलकर फोटो खिंचाई खूब मौज मस्ती हुई। सेक्रेट्री श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने सबका धन्यवाद किया। आने वाले ‘‘होली’’ के त्यौहार के लिए बताया। हमारी बस समय से गुलमोहर क्लब पहुंच गई। सबने मैनेजिंग कमेटी का धन्यवाद किया। इस प्रकार मौज मस्ती से भरपूर पिकनिक हंसीं खुशी से सम्पन्न हुई।





Popular Stories
How To Revive Your Rainwater Harvesting System
The Water Couple’s Journey: From Cleaning Tanks to Complete Water Solutions!
Locals Felling Trees Near Sec A Pkt C
Winning Has Become a Habit for Divya
Is Green Park Heading Towards A Slum
Haphazard Parking, Narrow Walking Space In M Block Market
Recent Stories from Nearby
- The Green Thumb Champs April 12, 2025
- Navita Is Inspiring Young Children To Take Up Golf Professionally April 12, 2025
- Chai in the Park April 12, 2025
- Untitled in Grief – Devita Bhatia (The Write-Ups) April 12, 2025
- Boost Your Well-Being Through Community Participation! April 12, 2025