Subscribe Now
Trending News

एलीट होम्ज में कृष्ण जन्माष्टमी
Sector 77 Noida

एलीट होम्ज में कृष्ण जन्माष्टमी

जन्माष्टमी हिंदुओ का प्रमुख त्योहार है इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था। हिंदुओ का यह पावन पर्व प्रतिवर्ष श्रावण माह के कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन सम्पूर्ण भारतवर्ष मे मनाया जाता है।

श्री कृष्ण का जन्म वासुदेव तथा देवकी के पुत्रा के रूप में मथुरा के असुर राजा कंस का अंत करने के लिए हुआ था।

जन्माष्टमी कोे भारत मेे ही नही अपितु पतु विदेशो में वसे भारतीय भी पूरी श्रध्दा एवं आस्था से मनाते है।

इस त्योहार पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाता है रात 12 बजे श्री कृष्ण के जन्म का समय माना गया है। उस समय भगवान की विशेष पूजा होती है।

एलिट होम के दुर्गा मंदिर से छोटे छोटे बच्चों ने श्री कृष्ण राधा बनकर नृत्य और गायन के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यस्त किया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सभी भक्त महिलाओ ने भजन व नृत्य के साथ एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। सम्पूर्ण वातावरण श्याममय हो गया।

रात के 12 बजे की श्री गोपाल जी की पूजा, श्रृंगार, आरती हुई उसके पश्चात प्रशाद का वितरण किया गया।

एलीट होम्ज में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। बहुत बच्चों की मम्मियां उन्हें राधा और कृष्ण बनाकर लाई थीं। सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी रखा गया था… सभी बच्चों के साथ मिलकर अनुज श्रीवास्तव जी ने सबको आनंदित किया।

मंदिर समिति और ।व्। के सहयोग से सभी लोगों ने कृष्ण जन्म का आनंद उठाया। रात को 12 बजे ‘नंद के घर आनंद भयोए जय कन्हैया लाल की’ के उच्चारण से वातावरण गूंज उठा। बच्चों ने लड्डूगोपाल को झूला झुलाया।

मंदिर के वरिष्ठ लोगों ने उनकी छठी पर सभी को कढ़ी चावल खिलाए।

Home
Neighbourhood
Comments