Subscribe Now
Trending News

एलिट होम्ज़-दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम
Sector 77 Noida

एलिट होम्ज़-दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम

शरद नवरात्रि देवी पूजा को समर्पित एक हिन्दु त्यौहार है जो शरद ऋतु के प्रारंभ में मनाया जाता है। हिन्दु परम्परा मे नवरात्रि का त्यौहार वर्ष मे दो बार मनाया जाता है।

त्रोतायुग मे श्री रामचंद्र जी ने रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए पूर्ण विधि विधान से महाशक्ति की पूजा उपासना की थी। द्वापर युग में महाभारत काल में पाण्डवों ने भी श्री कृष्ण की परामर्श पर शारदीय नवरात्रा की बेला में माँ दुर्गा महाशक्ति की उपासना की थी। इसी कारण से यह नवरात्रि अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। बंगाल प्रांत में इसी नवरात्रि का दुर्गापूजा का सबसे बड़ा महोत्सव होता है।

शारदीय नवरात्रि के महत्व को समझते हुए तथा माँ दुर्गा के प्रति आस्था भाव रखते हुए एलिट होम्ज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में भी भक्तों के द्वारा नवरात्रि का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

जैसा कि हम सब जानते है कि नवरात्रो में माँ के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्रि की शुरूआत 15 अक्टूबर 2023 को मास प्रतिपदा के दिन हुई। इस दिन मंदिर परिसर में पूजा का प्रारंभ धट स्थापना से प्रातः 8 बजे किया गया। पं. अमरचन्द्र चतुर्वेदी के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ इस अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। प्रतिदिन शाम को 5 बजे से माँ के भक्तों के द्वारा माँ के गुणों का गान किया गया। बहुत ही मनमोहक वाणी में भजन गाए जाते थे तथा मनभावन नृत्य भी किया जाता था। श्रीमती अंशु गोकिल के द्वारा तथा श्रीमती रानी के द्वारा सुन्दर भजन गायन किया जाता था तथा श्रीमती इन्दु जैन एवं शशी जेटली तथा शशी भुटनेजा आदि सखियों के द्वारा मंदिर में रौनक लगायी जाती रही। यह क्रम पूरे नौ दिनों तक चला तथा 7 बजे आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया जाता था।
दशहरे के दिन 24 अक्टूबर को हवन किया गया जिसमें मुख्य यजमान श्रीमान् ऐ.के. काॅल थे। तत्पश्चात् मंदिर समिति के द्वारा विशाल भण्डारा लगाया गया। जिसमें लगभग 3000 लोगो ने प्रसाद रसास्वादन किया।

Home
Neighbourhood
Comments