Subscribe Now
Trending News

एकता में अनेकता – लेडीज क्लब ओरिजिनल ने मनाई लोहड़ी मकर संक्रांति, बीहू, पोंगल, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस
Gulmohar Park

एकता में अनेकता – लेडीज क्लब ओरिजिनल ने मनाई लोहड़ी मकर संक्रांति, बीहू, पोंगल, राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस

आज के परिवेश में भारत की एकता में अनेकता, हम सब एक हैं की भावना को पुनर्जीवित करने की बहुत आवश्यकता है। लेडीज क्लब की प्रबन्ध समिति के द्वारा भारत के छियहतरवे गणतंत्रा दिवस में अनेकता में एकता थीम के अनुसार संयोजित किया गया । भारत की विविधता में एकता का उल्लेख सबसे पहले जवाहर लाल नेहरू जी ने अपनी पुस्तक ‘‘भारत की खोज’’ में किया था। अनेकता में एकता का का अर्थ है भारत में अलग-अलग क्षेत्रीय विशेषताओं के बीच त्यौहारों, पहनाओ, रीति रिवाजों, खान पान मे अनेकता के वावजूद एकता पाई जाती है।

जनवरी मास क्योंकि लोहड़ी, मकर संक्रांति, बीहू, पोंगल सभी पर्व मनाये जो फसल तैयार होने की प्रसन्नता को प्रगट करते है।

सभी समस्याओं को आमंत्राण के साथ सूचित कर दिया गया था कि वे सब अनेकता में एकता थीम के अनुसार अपने अपने क्षेत्रा की वेषभूषा पहन कर कर आये तथा अपने क्षेत्रा के खान पान, रीति रिवाजों, वस्त्रा-आभूषणों के विषय में बताये जिससे यह संदेश स्पष्ट किया जा सके रंग रूप, खान पान चाहे अनेक हो, हम सब एक हैं।

संगोष्ठी का आयोजन गुलमोहर स्पोर्ट्स क्लब के भूतल स्थित कक्ष में शाम चार बजे से किया गया था। चार बजते ही निर्धारित समय पर क्लब की सदस्याऐ अपने अपने क्षेत्रा की वेषभूषा सजी एक कर आने लगी उनकी सुन्दरता देख कर लग रहा था कि सारा भारत एकत्रा हो गया है। हमेशा की तरह मंच की सज्जावट बहुत आकर्षक थीम के अनुसार संयोजित की गई थी। रंग बिरंगी पंतगो से सजी दीवारें मकर संक्रांति की पंतगबाजी, सामने सजी फुलकारी कढाई वाली चादर के निकट बहुत कलात्मक तरीके से लोहड़ी की आग को दिखाने का प्रयास किया गया था। इस सजावट का श्रेय श्रीमती शीला बन्सल का था। क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सीमा मैनी ने सब सदस्याओ का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम यहाँ पर जनवरी मास के त्यौहारों को मनाने के लिए एकत्रा हुए हैं। उन्होंने प्रत्येक सदस्या की वेषभूषा की प्रसंशा की।

उन्होंने अतिथि रिम पाठक का परिचय दिया, बताया कि वे गायिका है तथा आज वे आसाम का प्रसिध्द नृत्य बीहू प्रस्तुत करेगी सभी सदस्याओ ने तालियाँ बजा कर अतिथि का स्वागत किया और प्रबन्धन कमेटी की सभी सदस्याओ ने उनका फूलों से स्वागत किया। तत्पश्चात श्रीमती शीला बन्सल ने 2024 के आयोजन व्यय का ब्यौरा बताया गया।

क्लब की सेक्रेटरी अल्का शर्मा ने संक्षेप में लोहड़ी, मकर संक्रांति, बीहू, पोंगल सभी पर्व के बारे मे संक्षेप में बताया।

मुख्य अतिथि श्रीमती रिम पाठक ने तीन प्रकार के बीहू नृत्य के बारे में बताया। गीता झा ने बताया कि भारत में स्त्रिायों की एक ही परिधान था साडी जो कभी नौ गज की थी और अलग-अलग क्षेत्रों मे सात, छ, व पांच गज की हो गई।

लेडीस क्लब में सभी सदस्याओ ने बारी बारी से अपने परिवार के विषय में बताया। सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व था। अमर दिनेश कश्मीरी, नीतू सोनी, श्रीमती निगरानी पंजाबी, आराधना गुप्ता, प्रेरणा उत्तर प्रदेश, शीला बंसल केरला, अंजलि ख्याल गोवा, रीटा गुप्ता बंगाली, इन्दु भारद्वाज हरियाणवी, श्रीमती माहेश्वरी मारवाड़ी, शकुन भरवानी सिन्धी वेश भूषा के बारे मे बताया। सीमा मैनी सरदारजी, विहारों सभी राज्यों का सुन्दर समागम था।

अंजलि मान, प्रेरणा, सीमा मैनी ने एक हास्य लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रेरणा ने मकर संक्रांति की व्याख्या करते हुए कविता के रूप अपने विचार व्यक्त किये। लोहड़ी के गीत के साथ लोहड़ी मांगी गई। नई सदस्या का शाल से स्वागत किया गया। नीलम सिंह बहाली ने सब सदस्याओ को लोहड़ी की मूँगफली व रेवड़ी एक सदस्या ने सबको तिल के लड्डू दिये तथा सबने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।

Home
Neighbourhood
Comments