Subscribe Now
Trending News

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू -2 होलिका दहन एवम रंगोत्सव की धूम
Sector 78 Noida

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू -2 होलिका दहन एवम रंगोत्सव की धूम

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरिक्ष गोल्फ व्यू -2 सोसाइटी में होलिका दहन एवम रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

फाल्गुन मास की पूर्णिमा दिनांक 24-03-2024 को शुभ मुहूर्त अनुसार रात्रि 11ः00 बजे विधि सम्मत मंत्रोच्चार के साथ सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा मंत्राग्नि द्वारा होलिका दहन की विधि पूर्ण की गई।

इस वर्ष 24-03-2024 को भद्रा नक्षत्रा होने के कारण पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11ः00 बजे था, इसके बावजूद बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी होलिका पूजन एवं दहन के समय उपस्थित रहे।

होलिका दहनं के पश्चात सभी ने परस्पर शुभकामनाएं दी तथा प्रसाद ग्रहण किया।

दिनांक 25-03-2024 की सुबह की मानो सभी को बेसब्री से प्रतीक्षा थी और सभी होली के रंग में रंग जाने के लिए तैयार थे।

रंगोत्सव का प्रारंभ वरिष्ठ नागरिकों एवम वरिष्ठ महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में चंदन की होली खेलकर किया।

सभी निवासियों के लिए रंगों के इस जोशीले पर्व को पूरी धूम से मनाने हेतु आयोजन सोसाइटी के मुख्य द्वार के पास किया गया था।

यहां रैन डांस के लिए फव्वारों की एवम धमाकेदार संगीत हेतु डीजे की व्यवस्था की गई थी । साथ में गर्मागर्म पकोड़े, गुलाब जामुन और चाय आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

रंगोत्सव का प्रारंभ वरिष्ठ नागरिकों पर पुष्प वर्षा एवम गुलाल लगाकर किया गया। इसके बाद तो सारा वातावरण रंगों, पिचकारियों, बच्चों की किलकारियों और युवाओं की मौज भरी धूमधाम से रंगायमान हो चला था।

क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान सब मिलकर जोशीले रंगीले संगीत की धुनों पर मस्त होकर नृत्य कर रहे थे और रैन डांस का पूरा लुत्फ ले रहे थे। गर्म पकोड़े और चाय के दौर पर दौर जारी थे। नृत्य, रंग का यह सिलसिला लगभग 5 घंटे लगातार जारी रहा।

सभी निवासियों ने रंगोत्सव को बहुत शानदार उत्साह जनक प्रकार से मनाया।

होलिका दहन तथा रंगोत्सव, नाश्ता आदि की व्यवस्था संचालन में शिवमोहन भारद्वाज, राम् जी गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय, सचिन शर्मा, सुशील बंसल, पंकज ग्रोवर, शेखर देशमुख, आर एन चैरसिया, नितिन वर्मा, सौरव सिन्हा अभिषेक यादव, विक्की गुप्ता, दीपेश, अभिषेक सिंह, अनुराग वालिया, राहुल नयाल, विश्वास पंडित, मनोज सेन, मनुज गौरी, मनीष, अनुराग, पीयूष, नवीन तथा अन्य निवासियों का सहयोग रहा।

Home
Neighbourhood
Comments