Subscribe Now
Trending News

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
Sector 78 Noida

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

द्वापर युग मे नटखट काह्मा के रूप में भगवान विष्णु अवतरण का दिन श्रीकृष्ण महाजन्माषटमी एक महापर्व की तरह पूर्णता धार्मिक आस्था के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह उत्सव अत्यंत उल्लास से धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया!

इस् भव्य अयोजन् मे मंदिर प्रांगण परिसर को पुष्प मालाओं तथा रंग-बिरंगी आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया! जगत् के पालनहार भगवान श्री कृष्ण के लिए मनोरम पुष्प सज्जा के साथ सुंदर पालना एवम झांकी सजायी गयी तथा भव्य लाइटिंग से सजाया गया।

आनंद के इस पर्व के आनंद को द्विगुणित करने हेतु आनंद मेला भी आयोजित किया गया जिसमें घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं तथा खाने के आइटम के सुंदर स्टाल भी लगे थे! बच्चों के लिये विभिन्न प्रकार के झूले तथा विभिन्न राइडस की व्यवस्था भी थी। सायं 6ः00 बजे से माखन चोर कान्हा के जन्म की बधाईया और प्रतीक्षा मे सोसाईटी की वरिष्ठ महिला भक्तों ने मंदिर मे भजन, कीर्तन का भक्ति मय वातावरण बना दिया था।

शाम को 7ः00 बजे से अन्तरिक्ष परिवार के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्या आकर्षण नन्हे नन्हे कान्हा, मुन्नी मुन्नी राधिका के रूप मे दिबल ड्रेस धारण किये हुए प्यारे से बच्चे थे। इसके अतिरिक्त बहुत ही मनोरंजक एकल नृत्य, समूह नृत्य, गीत, भजन आदि से परिपूर्ण यह कार्यक्रम लगभग 4 घंटे तक जारी रहा और उपस्थित निवासियों ने भरपूर उत्साह से बच्चों की सराहना की।

नन्हे कलाकारों के लिए चित्राकला प्रतियोगिता आयोजन भी क्लब हाउस में किया गया था, जिसमे बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुने गए प्रतियोगियो को मेडल तथा पुरूस्कार से गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुरूस्कार वितरण किया गया। यह पुरूस्कार ।ळट 2 के निवासी दीपक जी खरबंदा के सौजन्य से दिए गए।

AGV-2 वाॅलीबाल अकाडेमी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट के विजेताओं को अकाडेमी के संचालक हर्ष एवम् दिव्या मालिक, तथा हर्ष जी की माता श्री द्वारा प्रायोजित पुरुस्कार दिए गए।

मध्य रात्रि ठीक 12ः00 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। मंत्रोच्चारण, आरती के साथ प्रभु जी का स्वागत सत्कार किया गया। भजन, कीर्तन घंटा ध्वनि भक्तिमय संगीत एक दैविक अनुभव था।

जन्मोत्सव आरती के पश्चात् महाप्रसाद का वितरण किया गया निस्संदेह एक भव्य आयोजन था यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव। इस वृहद आयोजन को सफलता पूर्वक सार्थक करने हेतु शिव मोहन भारद्वाज, राम् जी गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय, सचिन शर्मा, सुशील बंसल, पंकज ग्रोवर, राजीव रत्न, सौरभ, अभिषेक सिंह, विक्की गुप्ता, आर एन चैरसिया, नितिन वर्मा, विश्वास पंडित, अभिषेक यादव, लीलेश शर्मा, प्रशांत व्यास, दिलीप झा, दीपेश, नितिन मित्तल तथा अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

Home
Neighbourhood
Comments