Subscribe Now
Trending News

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2- श्री गणपति महोत्सव
Sector 78 Noida

अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2- श्री गणपति महोत्सव

विध्न विनायक गण नायक श्री भगवान गणेश जी का आगमन हर वर्ष बहुत उत्सुकता के साथ सभी भारतवासी और प्रवासी भारतीयों के अतिरिक्त विश्व के अनेक लोग करते है इस श्रृंखला मे AGV -2 के समस्त निवासियों ने इस वर्ष भी श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव बहुत धूमधाम और श्रद्धा भक्ति के वातावरण मे आनंद की अनुभूति मे मनाया।

गातार 3 दिवस के इस महोत्सव मे विभिन्न रंगारंग भक्तिमय् आयोजन हुए जिसका आनंद सभी अन्तरिक्ष गोल्फ व्यू 2 निवासियों ने भाव विभोर होकर उठाया।

19-09-2023 को श्री महागणपति की स्थापना विधिवत संस्कार के साथ अन्तरिक्ष गोल्फ व्यू 2 के क्लब हाउस में की गई। तत्पश्चात् पूजा अर्चना आरती का भक्तिमय भाव समस्त परिसर मे एक चेतना बिखेर रहा था! प्रसाद वितरण के पश्चात सभी भक्तजन प्रभु गणपति के दर्शन का आनंद ले रहे थे। सायंकाल पूजा आरती के पश्चात भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बाहर से आयी हुयी भजन मंडली ने भक्ति का माहौल बना दिया।

उपस्थित महिलाओं ने भजनों की धुन पर न्युत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात महाप्रसाद का भोज भंडारा था। सभी निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। 20-09-2022 प्रातः पूजा एवम आरती का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया। 20-09-2022 महाप्रभु की विदाई का क्षण था।

प्रातःकाल विधिवत पूजा एवम आरती के पश्चात श्री गणपति महाराज को ढोल नगाड़े के साथ झूमते हुए अगले वर्ष पुनः पधारने का निवेदन करते हुए बप्पा मोरया रे के नारों के साथ भावभीनी विदाई दी गई। इस प्रकार 2 दिवस का यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ। समस्त गोल्फ व्यू 2 परिवार ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
संभी आयोजक गण साधुवाद के पत्रा है।

Home
Neighbourhood
Comments