Subscribe Now
Trending News

मैत्री में कुछ लोगों ने फिल्मी गीत सुनाए
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री में कुछ लोगों ने फिल्मी गीत सुनाए

गुनगुनी धूप में जलपान और चाय से शुरुआत

हर वर्ष दिसम्बर में मैत्राी में पिकनिक का आयोजन होता है। अब तक बहुत से पार्कों में हमने पिकनिक की है, इस बार कम्यूनिटी सेंटर के परिसर में पिकनिक करना तय किया गया।

12 बजे तक सब लोग एकत्रित हो गए थे। प्रारंभिक संबोधन के बाद परम्परानुसार जलपान और चाय से शुरुआत हुई। फलों की चाट, दाल बडे, चिप्स, केक और बहुत सारी चीजें थी। गुनगुनी धूप में ग्रुप अंत्याक्षरी शुरू हुई।
निर्मला जी ने ढोलक पर बहुत सुन्दर साथ दिया, ढोलक हो और डांस ना हो ये तो हो नहीं सकता, वो भी हुआ। बढ़-चढ़कर कर सभी ने अंत्याक्षरी में हिस्सा लिया। उसके बाद निर्मला जी ने भजन और सुरिन्दर ने भावपूर्ण शबद सुनाये।

कुछ लोगों ने फिल्मी गीत सुनाए। फिर गुब्बारों के साथ दौड़ने का गेम हुआ। जिसमें वेणु और नीरा ने ईनाम जीते। उसके बाद निशाने बाजी का गेम हुआ। जिसमें ईनाम जीते वेणु, नेहा, अनूप, सुधा और रितु ने।

लंच में मैत्राी की ओर से छोले भटूूरों, रस मलाई, और खीर का प्रबंध था। सभी ने आनंद से भोजन किया। अंत में तम्बोला खेला गया और एक शानदार पिकनिक का समापन हुआ।

Home
Neighbourhood
Comments