Subscribe Now
Trending News

मैत्री का गेम स्पेशल
Sector 40 & 41 Noida

मैत्री का गेम स्पेशल

19 फरवरी को मैत्री की मीटिंग थी। बसंत पंचमी तो जा चुकी थी मगर बसंत तो अभी रहेगा इसलिए सभी दोस्तों से पीले वस्त्रों में आने का आग्रह था। प्रारंभ हमेशा की तरह जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ होती है। जिन साथियों के जन्मदिन थे, उन्हैं शुभकामनायें दी गई।

कुछ नए साथियों का आगमन हुआ, उनका स्वागत व परिचय हुआ। उसके बाद विभिन्न खेलों की शुरुआत हुई।

पहला गेम था ‘‘फोन-ओ-फ्रेंड’’, जिसमें नीरा ने ईनाम जीता।

दूसरा गेम अनूप ने खिलाया ‘च का चक्कर’ जिसमें कुमकुम विजेता बनीं।

तीसरा गेम सुधा ने खिलाया – विजेता हुई दीपिका। सारे ही खेल बहुत मज़ेदार थे।

अंत में तम्बोला हुआ। बहुत मनोरंजक हो-हल्ला होता है इस खेल के दरम्यान।

उसके बाद बढ़िया जलपान के साथ गपशप हुई। होली की मीटिंग के लिए विचार लिए गए और सभा का विसर्जन हुआ।

Home
Neighbourhood
Comments